Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neetu Singh Birthday: नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी में अपने ही बन गए थे विलेन, मिलना भी था दुश्वार

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 07 Jul 2023 11:59 AM (GMT+05:30)

    Neetu Kapoor- Rishi Kapoor Love Story नीतू कपूर हिंदी फिल्म की इंडस्ट्री की पापुलर स्टार हैं। करियर के पीक पर होते हुए उन्होंने शादी करके घर बसाने का ...और पढ़ें

    Neetu Kapoor- Rishi Kapoor Love Story, Twitter
    Neetu Kapoor- Rishi Kapoor Love Story, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Neetu Kapoor- Rishi Kapoor Love Story: नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है। नोक-झोंक से शुरू हुआ इनका प्यार जीवनभर के साथ में बदल गया। हालांकि, दोनों ने कई उतार-चढ़ाव भी देखें। नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी में कई बार परिवार भी दुश्मन बना।

    कपूर फैमिली को तो कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन नीतू की मां को ऋषि कपूर संग बेटी का रिश्ता मंजूर नहीं था। वो नहीं चाहती थीं कि नीतू कपूर एक बॉलीवुड एक्टर संग शादी करें। हालांकि, हर मुश्किल पार कर दोनों 22 जनवरी, 1980 को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

    यूं शुरू हुई लव स्टोरी

    नीतू कपूर की ऋषि कपूर संग पहली मुलाकात 1974 में फिल्म जहरीला इंसान के सेट पर हुई थी। उस वक्त नीतू महज 15 साल की थी। वहीं, ऋषि पहले से रिलेशनशिप में थे। सेट पर ऋषि एक्ट्रेस को खूब परेशान करते थे। यहां तक कि कई बार नीतू चिढ़ भी जाती थीं। हालांकि, बाद में उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

    ऋषि की गर्लफ्रेंड्स के लिए लिखती थीं खत

    ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बॉन्डिंग इतनी बढ़ गई कि वो दूसरी लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए एक्टर की मदद करने लग गईं। नीतू , ऋषि की तरफ से उनकी गर्लफ्रेंड्स के लिए लव लेटर लिखा करती थीं।

    खबरें और भी

    ऐसे बढ़ी नजदीकियां

    ऋषि कपूर का जब ब्रेकअप हुआ था तो उनकी नजदीकियां नीतू कपूर से बढ़ने लगी। इसके साथ ही दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने 12 से भी ज्यादा फिल्मों में एक साथ काम किया। हर फिल्म में उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया।

    नीतू-ऋषि की लव स्टोरी में विलेन

    हर लव स्टोरी की तरह नीतू कपूर और ऋषि कपूर की कहानी में भी एक विलेन की एंट्री हुई। इनकी स्टोरी में एक्ट्रेस की मां राजी सिंह विलेन बनीं। जब उन्हें भनक लगी कि उनकी बेटी ऋषि कपूर के प्यार में हैं तो उन्होंने उन पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी।

    मिलना हो गया था दुश्वार

    नीतू कपूर ने एक बार अपने इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि उनकी फैमिली बहुत प्रोटेक्टिव थी। परिवार को ऋषि संग उनका अफेयर पसंद नहीं था। यहां तक कि जब भी नीतू ऋषि संग डेट पर जाती थीं तो उनकी मां उनके कजिन को भी साथ भेज देती थीं। नीतू और ऋषि की हर डेट में एक्ट्रेस का कजिन भी साथ होता था, लेकिन दोनों बहाने से उसे अकेले छोड़कर भाग निकलते थे।  

    आखिर क्या थी दिक्कत

    नीतू कपूर की मां रिश्ते के खिलाफ इसलिए थीं, क्योंकि उनकी बेटी करियर के पीक पर थी और तेजी से आगे बढ़ रही थी। ऐसे में वो चाहती थीं कि नीतू पहले करियर पर ध्यान दें। हालांकि, बाद में वो दोनों के रिश्ते के लिए राजी हो गई थीं।