Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neha Dhupia ने शेयर किया 'बैड न्यूज' के सेट से BTS वीडियो, Vicky Kaushal के साथ मस्ती करते नजर आईं एक्ट्रेस

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 04:05 PM (GMT+05:30)

    विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म बैड न्यूज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी में उनके साथ एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी नजर आई हैं। अब एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Photo Credit: Instagram)
    बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. नेहा धूपिया ने शेयर किया बीटीएस वीडियो
    2. विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी संग मस्ती करते आईं नजर
    3. 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस मूवी में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं, एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी फिल्म में सपोर्टिंग रोल प्ले करते हुए दिखाई दी हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इसकी बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है।

    नेहा वीडियो में बाकी स्टार्स के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने भी बताया है कि इसे करते हुए उन्हें काफी मजा भी आया।

    यह भी पढ़ें: बैड न्यूज देख रहे फैंस को Vicky Kaushal ने थिएटर में दिया सरप्राइज, वीडियो शेयर कर बोले- 'आपका प्यार तौबा तौबा'

    नेहा ने शेयर किया बिहाइंड द सीन वीडियो

    नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का गाना 'मेरे महबूब मेरे सनम' बजता हुआ सुनाई दे रहा है। वहीं, पहले सीन में एक्ट्रेस विक्की कौशल के घूमते हुए और फिर तृप्ति के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

    इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि इस पागल ग्रुप के साथ कभी भी मजा नहीं आता, मांकोरोना की कसम मजा आ गया। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर डायरेक्टर ने भी रिएक्शन देते हुए लिखा है कि मेरे सबसे अच्छे लोगों के साथ सबसे अच्छा समय। वहीं, तृप्ति ने पोस्ट पर दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं।

    फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

    19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'बैड न्यूज' को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अपने ओपनिंग डे पर विक्की कौशल स्टारर इस मूवी ने 8.62 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और दूसरे दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ऐसे में अभी तक इसका कुल कलेक्शन 19.17 करोड़ रुपये हो गया है। अब देखना होगा कि क्या मूवी को संडे की छुट्टी का कितना फायदा मिल पाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bad Newz Box Office Day 2: वीकेंड पर 'बैड न्यूज' ने मचाया गदर, दो दिन में कॉमेडी फिल्म की कमाई हुई तगड़ी