Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neha Dhupia Pics: नेहा धूपिया ने ससुर बिशन सिंह बेदी को किया याद, पति अंगद संग शेयर कीं ये अनसीन फोटो

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 08:02 PM (GMT+05:30)

    Neha Dhupia Latest Pics बॉलीवुड फिल्म कलाकार अंगद बेदी के पिता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फिरकी गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का निधन हुआ है। बिशन सिंह ब ...और पढ़ें

    नेहा धूपिया ने शेयर कीं अनसीन फोटो (Photo Credit- Instagram)
    नेहा धूपिया ने शेयर कीं अनसीन फोटो (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. नेहा धूपिया को आई बिशन सिंह बेदी की याद
    2. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए ये फोटो
    3. हाल ही में हुआ बिशन सिंह का हुआ निधन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का हाल ही में निधन हुआ है। उनके देहांत के दुख से बॉलीवुड कलाकार अंगद बेदी का परिवार अभी तक उभर नहीं पाया है। इस बीच अंगद बेदी की पत्नि और बी टाउन एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने ससुर बिशन सिंह बेदी को याद किया है।

    जिसके चलते नेहा ने सोशल मीडिया पर कुछ अनसीन फोटो को शेयर किया है। आलम ये है कि नेहा की ये फोटो अब चर्चा का विषय बन गई हैं।

    नेहा धूपिया को आई ससुर बिशन सिंह बेदी की याद

    बिशन सिंह बेदी के निधन से बेदी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इतना ही नहीं अभिनेता अंगद बेदी के सिर से पिता का साया भी हमेशा-हमेशा के लिए हट गया। बिशन सिंह बेदी की बहू नेहा धूपिया भी अपने ससुर के इस तरह से दुनिया को अलविदा कहने से हताश हैं। ऐसे में मंगलवार को नेहा धूपिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ अनसीन फोटो को शेयर किया है।

    इन फोटो में आप देख सकते हैं कि नेहा अपने पति अंगद और ससुर बिशन सिंह बेदी के साथ नजर आ रही हैं। अन्य फोटो में नेहा के बच्चे अपने दादा बिशन सिंह बेदी के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं, इतना ही नहीं एक फोटो में पूरी बेदी फैमिली एक साथ नजर आ रही है। इन तस्वीरों के कैप्शन में नेहा ने लिखा है- ''हम उन सभी चीजों को संभाले हुए हैं, जो आप हमें देकर गए गए हैं।

    जिनमें खुशी, साहस, यादें, नैतिक मूल और ताकत शामिल हैं। आप हमारे दिल और दिमाग में हमेशा हो। काश लाइफ कुछ गुजरे लम्हें लौटा दे। हम ही जानते हैं कि इस वक्त में कैसा गुजर रही है।''

    बिशन सिंह बेदी के जाने टूटा बेदी परिवार का दिल

    बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के पिता के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। बिशन के देहांत के करीब एक सप्ताह बाद भी बेदी फैमिली दुख में डूबी हुई है। नेहा धूपिया की इन फोटो से इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। ये लाजिमी भी है क्योंकि बिशन हर किसी के फेवरेट जो माने जाते थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Angad Bedi ने स्प्रिंटिंग टूर्नामेंट में जीता गोल्ड मेडल, पिता बिशन सिंह बेदी को किया समर्पित