विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के दिन ही हनीमून के लिए नेहा धूपिया और अंगद बेदी अमेरिका रवाना, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 11 May 2018 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 12 May 2018 06:57 AM (IST)

नेहा और अंगद की शादी दिल्ली के एक गुरुद्वारे में पंजाबी रीति-रिवाज़ से हुई..

शादी के दिन ही हनीमून के लिए नेहा धूपिया और अंगद बेदी अमेरिका रवाना, देखें तस्वीरें
शादी के दिन ही हनीमून के लिए नेहा धूपिया और अंगद बेदी अमेरिका रवाना, देखें तस्वीरें

मुंबई। गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी की ख़बर आई तो सब चौंक से गये। नेहा और अंगद ने खुद सोशल मीडिया के जरिये सबको यह गुड न्यूज़ दी। बहरहाल, शादी के दिन ही गुरुवार देर शाम नेहा धूपिया और अंगद बेदी दिल्ली एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुए जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

ख़बर है कि नेहा धूपिया और अंगद कुछ दिनों के लिए हनीमून पर अमेरिका जा रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ़ देखी जा सकती है। नेहा धूपिया ने कहा भी कि यह उनके जीवन का सबसे बेस्ट फैसला है और वो अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद से शादी करके बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें: Cannes Film Festival में पहली बार पहुंची हैं कंगना रनौत, पहले दिन ही जीता दिल, देखें तस्वीरें

गौरतलब है कि नेहा ने अपनी शादी की ख़बर अंत तक सबसे छुपा कर रखी और किसी को कानों-कान इस बारे में भनक नहीं लगने दी। दुनिया उनकी शादी के बारे में तभी जान सकी जब उन्होंने खुद इस सूचना को सार्वजनिक किया। बहरहाल, दिल्ली एयरपोर्ट पर नेहा और अंगद दोनों ही केज़ुअल आउटफिट में काफी सहज नज़र आये।

अंगद बेदी के बारे में आपको बता दें कि वो पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद ने साल 2011 में फ़िल्म ‘फालतू’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। साथ ही वो ‘पिंक’, ‘उंगली’ और ‘टाइगर ज़िन्दा है’ जैसी फ़िल्मों के अलावा टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीज़न 3 में भी नज़र आ चुके हैं!

बता दें कि नेहा और अंगद की शादी दिल्ली के एक गुरुद्वारे में पंजाबी रीति-रिवाज़ से हुई। अभी दो दिन पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अपने बेस्ट फ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की है और अब नेहा की शादी के बाद बॉलीवुड में जैसे जश्न का माहौल है।

यह भी पढ़ें: नेहा धूपिया ने की अंगद बेदी से शादी, देखें दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें

नेहा धूपिया हाल ही में ‘तुम्हारी सुलू’ और ‘करीब करीब सिंगल’ जैसी फ़िल्मों में नज़र आई थीं और इन दिनों वो टीवी शो एमटीवी रोडीज के लिए चर्चा में थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।