Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्मों में फ्लॉप, अब Instagram पर एक्सक्लूसिव सब्सक्रिप्शन बेचकर लाखों कमा रही हैं Neha Sharma; हुईं ट्रोल

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 01:33 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक्सक्लूसिव कंटेंट (Instagram Exclusive Content) बेचने को लेकर चर्चा में हैं। ...और पढ़ें

    नेहा शर्मा का इंस्टाग्राम पर एक्सक्लूसिव सब्सक्रिप्शन पर हो रही चर्चा। फोटो क्रेडिट- एक्स

    नेहा शर्मा का इंस्टाग्राम पर एक्सक्लूसिव सब्सक्रिप्शन पर हो रही चर्चा। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन की मशहूर अदाकारा नेहा शर्मा (Neha Sharma) फिल्मों में भले ही कम एक्टिव रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस के चलते छाई रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्रम पर सब्सक्रिप्शन बेचकर पैसा कमा रही हैं जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

    नेहा शर्मा पिछले कुछ सालों में फिल्मों में कम दिखी हैं। उन्होंने करियर में गिनी-चुनीं मूवीज कीं, जो खास बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं। हालांकि, फिल्मों में फ्लॉप करियर होने के बावजूद आज एक्ट्रेस लाखों रुपये कमा रही हैं और वह भी इंस्टाग्राम से।

    इंस्टाग्राम पर नेहा शर्मा का प्रीमियर सब्सक्रिप्शन

    जी हां, नेहा शर्मा इंस्टाग्राम से लाखों रुपये कमा रही हैं। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया इस वक्त कोई ब्रांड एंडोर्समेंट नहीं, बल्कि एक्सक्लूसिव सब्सक्रिप्शन (Instagram Exclusive Subscription) से है। दरअसल, नेहा शर्मा ने हाल ही में एक्सक्लूसिव सब्सक्रिप्शन शुरू किया है जिसकी कीमत 290 रुपये प्रति महीने है।

    Neha Sharma Premium Content

    लाखों रुपये कमा रही हैं नेहा

    नेहा शर्मा को अभी से ही इंस्टाग्राम पर एक्सक्लूसिव सब्सक्रिप्शन 10.1 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अभी तक नेहा ने 564 एक्सक्लूसिव स्टोरीज और 23 रील्स शेयर किए हैं। नेहा शर्मा 290 रुपये महीने का सब्सक्रिप्शन बेच रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस एक्सक्लूसिव सब्सक्रिप्शन से ही महीना करीब 30 लाख रुपये कमा ले रही हैं। इसके चलते सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Emraan Hashmi के साथ किया था डेब्यू, हॉटनेस से सनसनी मचाती है इस राजनेता की बेटी, आज है बर्थडे

    नेहा शर्मा का फिल्मी करियर

    कांग्रेस नेता अजीत शर्मा की बेटी नेहा शर्मा ने तेलुगु फिल्म चिरुथा से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। वह कुरडु में भी नजर आईं। करीब तीन साल बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में क्रुक मूवी से अपना करियर शुरू किया। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली।

    क्या सुपर कूल हैं हम, यमला पगला दीवाना 2, तुम बिन 2, सोलो और तान्हा जी के बाद से ही एक्ट्रेस को फिल्मों में खास रोल नहीं मिला है। जल्द ही वह पंजाबी फिलम संजोग में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में लगा बॉलीवुड का तड़का, एक्ट्रेस Neha Sharma ने पिता के लिए मांगे वोट