Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 के बकवास ट्विस्ट को देखकर फूटा फैंस का गुस्सा, कहा- 'धज्जियां उड़ाकर रखी दीं'

    Updated: Wed, 24 Sep 2025 08:21 PM (IST)

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी के लेटेस्ट एपिसोड में घनघोर ड्रामा चल रहा है। नए ट्विस्ट में परी अपने पिता मिहिर और तुलसी के साथ बहुत खराब गेम प्लान कर रही ...और पढ़ें

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी का नया एपिसोड (फोटो-इंस्टाग्राम)
    क्योंकि सास भी कभी बहू थी का नया एपिसोड (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 देख रहे हैं तो आपको पता होगा कि इस समय ट्रैक परी पर केंद्रित है। वह अजय और अपने परिवार के बारे में झूठ बोलकर पूरे विरानी परिवार को गोलगोल घूमा रही है। लेकिन तुलसी सच्चाई जानती है और वो परी के खिलाफ है।

    मंगलवार के एपिसोड में दिखाया गया कि मिहिर तुलसी को धक्का देकर घर से निकल जाता है। वह ऑफिस जाता है और परी नोइना को फोन करके कहती है कि उसे वहां जाकर अपने पिता के पास रहना चाहिए। खैर, दर्शक इस ट्रैक से खुश नहीं हैं और मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं।

    यूजर ने सोशल मीडिया पर किए कमेंट्स

    एक यूजर ने ट्वीट किया,"मुझे नहीं पता कि किसी के दिमाग में ऐसा ट्विस्ट आ भी कैसे सकता है। कोई इतना कैसे गिर सकता है कि वह एक बेटी के बारे में लिखे जो एक प्लान बना रही है कि उसका पिता उसकी मां को चीट करे। यह बहुत ही घिनौना है। गोद लिए गए बच्चों की इमेज की तो धज्जियां उड़ा के रख दी आईटीवी ने #kyunkisaasbhikabhibahuthi

    यह भी पढ़ें- 'मॉडर्न काम पुराने संस्कार', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की बेसब्री

    एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा,"आईटीवी का सबसे प्रगतिशील शो और बेस्ट एमएल? एमएल अपनी पत्नी को धक्का देता है, पूरे परिवार के सामने उस पर चिल्लाता है, लगभग उसे थप्पड़ मार देता है, उसकी बातों पर विश्वास भी नहीं करता और एफएल अभी भी उसके लिए स्टैंड नहीं ले पाता, बस उदास चेहरे बनाता है और फिर अपने मुद्दों को सुलझाने के लिए उसका पीछा करता है।

    खबरें और भी

    एक अन्य ने ट्वीट किया,"हेलो @balajimotionpic / @EktaaRKapoor, #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 में क्या बकवास कहानी चल रही है। कृपया इसमें सुधार करें। आप समाज को क्या दिखाने/सिखाने की कोशिश कर रहे हैं? बिल्कुल बकवास!!! आपकी जानकारी के लिए, CC: @MIB_India, @nch1915

    36वें हफ्ते में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' दूसरे नंबर पर था। शो की टीआरपी 2.0 रही। देखना दिलचस्प होगा कि 37वें हफ़्ते में शो की टीआरपी पर कोई असर पड़ता है या नहीं।

    यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में कैमियो करते नजर आएंगे जीतेंद्र, कब से शुरू हो रहा शो?