Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब Farah Khan को किचन की जगह गलती से बाथरूम में ले गए Karan Johar, फैंस बोले- 'इस आदमी को...'.

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 07:44 PM (IST)

    बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें Gen Z की कहानी दिखाई जाएगी। ये पहल ...और पढ़ें

    करण जौहर और फराह खान (Photo: Instagram)
    करण जौहर और फराह खान (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. फराह खान के ब्लॉग की क्लिप हुई वायरल
    2. लोगों ने की करण जौहर की आलोचना
    3. गलत हिंदी की वजह से ट्रोल हुए एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसने लोगों को निराश कर दिया है। दरअसल ये क्लिप फराह खान के यूट्यूब व्लॉग का है लेकिन इसमें फिल्म निर्माता ने जो बोला उससे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

    वायरल हो रहा करण जौहर का वीडियो

    दरअसल वीडियो में करण जौहर घर की रसोई को हिंदी में घुसलखाना बोल रहे हैं जिसका असलियत में मतलब बाथरूम होता है। इसमें यह ध्यान देने वाली बात है कि वैसे तो ये व्लॉग पिछले महीने यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, लेकिन इसकी क्लिप रेडिट पर अब वायरल हो रही है जिसने सभी का ध्यान खींचा। दरअसल करण जौहर कोरियोग्राफर फराह खान को हाउस टूर दे रहे होते हैं जब वो उन्हें रसोई में ले जाते हैं। हालांकि, रसोई में घुसने से पहले वो किचन और घुसलखाने के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं। फराह हंसते हुए उन्हें तुरंत सही करती हैं।

    यह भी पढ़ें: लॉजिक कहां है? SS Rajamouli की फिल्मों को लेकर ये क्या बोल गए Karan Johar, गदर के हैंडपंप सीन का भी किया जिक्र

    फैंस की करण जौहर की आलोचना

    वहीं इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-"वह एक्टिंग कर रहा है।" दूसरे ने कमेंट किया, "क्या उसने अभी-अभी रसोई को घुसलखाना बुलाया?" एक अन्य यूजर ने लिखा, “संभवतः वह रसोई में किए जाने वाले काम घुसलखाने में और वहां किए जाने वाले काम रसोई में करता होगा।” वहीं कई लोग उनकी आलोचना ये कहकर करने लगे कि करण को हिंदी नहीं आती।

    Is Karan it intentionally or he really doesn't know ??

    byu/IndianByBrain inBollyBlindsNGossip

    करण जौहर ने उड़ाया था कंगना का मजाक

    एक अन्य यूजर ने करण जौहर को वो टाइम याद दिलाया जब उन्होंने कंगना रनौत की अंग्रेजी का मजाक उड़ाया था। यूजर ने लिखा, "इस आदमी ने कंगना रनौत को उनकी अंग्रेजी के लिए बदनाम किया था और करण जौहर को यह भी नहीं पता कि किचन को हिंदी में क्या कहते हैं।"

    खबरें और भी

    नादानियां को लेकर बिजी हैं करण जौहर

    वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर इस समय अपने अगले प्रोजेक्ट 'नादानियां' पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Nadaaniyan: इसी महीने आएगी ‘छोटे नवाब’ की फिल्म, रोमांस में डूबे नजर आएंगे खुशी-इब्राहिम