Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राजीव खंडेलवाल को Bigg Boss में देखना चाहते हैं उनके फैन, अभिनेता बोले- 'कुछ विचारों को कंट्रोल करने की जरूरत होती है'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Mon, 16 Aug 2021 07:05 AM (IST)

    बॉलीवुड में पहचान बनाने के चक्कर में उन्होंने टेलीविजन से भी दूरी बना ली। हालांकि उनकी फैन फॉलोइंग अब भी उसी तरह से बरकरार है। अब राजीव खंडेलवाल के फै ...और पढ़ें

    राजीव खंडेलवाल की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram
    राजीव खंडेलवाल की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन धारावाहिक 'कहीं तो होगा' में सूजल का किरदार निभाकर राजीव खंडेलवार ने घर- घर में अपनी पहचान बना ली थी। जिसके बाद राजीव खंडेलवाल ने बॉलीवुड की ओर रुख कर लिया। हालांकि उनका करियर कुछ खास सफल नहीं रहा। बॉलीवुड में पहचान बनाने के चक्कर में उन्होंने टेलीविजन से भी दूरी बना ली। हालांकि उनकी फैन फॉलोइंग अब भी उसी तरह से बरकरार है। अब राजीव खंडेलवाल के फैंस उन्हें Bigg Boss में देखना चाहते हैं। अपने प्रशंसकों की इस चाहत पर राजीव ने खुद जवाब भी दिया है।

    दरअसल एक ट्विटर यूजर ने हाल ही में राजीव खंडेलवाल को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा गया कि, 'ना जाने कैसे पर अचानक ख्याल आया कि मैं कभी कहीं तो होगा के सूजल और कशिश को बिग बॉस में देख सकूम।' इस ट्विटर यूजर को राजीव खंडेलवाल ने भी जवाब दिया। राजीव ने अपने जवाब से साफ कर दिया है कि वो बिग बॉस का हिस्सा बनना चाहते भी हैं या नहीं।

    राजीव ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'क्यों आपके मन में ऐसे विचित्र ख्याल आते हैं!! मुझे पता है कि हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं लेकिन... इस तरह? कुछ विचारों को कंट्रोल करने की जरूरत होती है। आपको प्यार और शुभकामनाएं।' इस ट्वीट से राजीव ने ये तो साफ कर दिया है कि वो बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। तो ऐसे अन्य यूजर्स जो राजीव को शो में देखना चाहते हैं उन्हें ये विचार तुरंत ही त्याग देना चाहिए।

     बता दें कि राजीव खंडेलवाल जाने- माने अभिनेता हैं। उन्हें 'कहीं तो होगा' के अलावा कई फिल्मों में भी देखा जा चुका है। राजीव 'टेबल नंबर 21', 'आमिर', 'मर्जी', 'साउंड ट्रैक', 'अतीत' और 'नक्सलबाड़ी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

    खबरें और भी