विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब नए नियमों के तहत रिलीज होंगी फिल्में, CBFC ने जारी की ये गाइडलाइन्स, उम्र और महिलाओं को लेकर हुए बड़े बदलाव

Published: Sat, 16 Mar 2024 11:52 AM (IST)

फिल्में अक्सर एक नियम के तहत रिलीज होती हैं। किसी भी मूवी को थिएट्रिकल रिलीज देने से पहले उसे सेंट्रल ...और पढ़ें

फिल्म नियम में बदलाव. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म
फिल्म नियम में बदलाव. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म

HighLights

  1. फिल्मों की रिलीज को लेकर हुए बदलाव
  2. सीबीएफसी ने जारी किए नए नियम
  3. फिल्म की सर्टिफिकेशन सहित महिलाओं की भागीदारी को लेकर बने नए नियम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों को लेकर कुछ नियम हैं, जिनके तहत बड़े पर्दे पर उन्हें रिलीज किया जाता है। किसी भी मूवी को थिएट्रिकल रिलीज देने से पहले उसे सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो ये बताता है कि उस फिल्म को कौन देख सकता है और कौन नहीं। सीबीएफसी (CBFC) के अंतर्गत होने वाले इन नियमों में अब कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद अब फिल्में नए नियम के तहत रिलीज होंगी।

हिंदुस्तान टाइम्स में आई रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया में जरूरी बदलाव लाने के मकसद से नियमों के पहले सेट में बदलाव किए गए हैं। Cinematograph (Certification) Rules, 2024 के तहत, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। 

महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी हुए बदलाव

नए नियम में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया है। इस बदलाव के तहत अब बोर्ड की एक तिहाई मेंबर्स महिलाएं होंगी। 

सर्टिफिकेशन को लेकर बना ये नियम

अभी तक फिल्मों को A, UA और U कैटेगरीज में तहत रिलीज किया जाता है। ए सर्टिफिकेट के मतलब वह फल्में जो सिर्फ एडल्ट्स ही देख सकते हैं। 'यू' का मतलब वह फिल्में, जो फैमिली फ्रेंडली हों और यूए सर्टिफिकेट का मतलब वह मूवीज, जो हर कोई देख सकता है। लेकिन अब UA कैटेगरी की एज रेस्ट्रिक्शन में भी बदलाव किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: जब छोटे से अभिषेक ने Amitabh Bachchan को लिखी थी चिट्ठी, शूटिंग पर बिजी बिग बी का दिल छू गए थे बेटे के ये शब्द

यूए सर्टिफिकेट मिलने वाली फिल्मों को भी तीन श्रेणी में बांटा जाएगा। पहली कैटेगरी होगी (UA 7), दूसरी होगी (UA 13) और तीसरी होगी (UA 16)। यानी अब फिल्में सात साल, 13 साल और 16 साल के बच्चों को ध्यान में रखते हुए भी रिलीज की जाएंगी। 

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav Birthday: एक्टिंग से पहले कपड़े सिलते थे 'छोटा पंडित', फैन फॉलोइंग देख हैरान हो गए थे मनोज बाजपेयी-रवीना टंडन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।