Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pulkit Samrat और Kriti Kharbanda की नई तस्वीर आई सामने, साड़ी में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 06:41 PM (IST)

    पुलकित सम्राट ( Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा ( Kriti Kharbanda ) ने पंजाबी रीति-रिवाज से एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना । 17 मार्च को पुलकित सम्राट ...और पढ़ें

    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा (Phpto Credit Instagram)
    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा (Phpto Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड का न्यूली मैरिड कपल पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने 15 मार्च को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में सात फेरे लिए थे।

    इस कपल ने पंजाबी रीति-रिवाज से एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना। वहीं 17 मार्च को पुलकित सम्राट अपनी दुल्हन को लेकर दिल्ली वाले घर पहुंचे। वहीं, अब सोमवार को इस कपल की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें ये कपल कुछ लोगों के साथ पोज देता नजर आ रहा है।

    यह भी पढ़ें- गायत्री मंत्र लिखी मिंट ग्रीन शेरवानी में पुलकित सम्राट ने सेट किया नया ट्रेंड, तो कृति का लहंगा भी था हटके

    पुलकित और कृति की नई तस्वीर

    शादी के बाद इस कपल की यह पहली तस्वीर हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) खूबसूरत फ्लावर प्रिंट साड़ी में नजर आ रही हैं। मांग में सिंदूर हाथों पर मेहंदी, चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं। इसी के साथ पुलकित कुर्ता और धोती पहने नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के हाथ में बड़ा-सा गिफ्ट भी नजर आ रहा है।

    ससुराल में हुआ एक्ट्रेस का जोरदार स्वागत

    शादी के बाद  कृति खरबंदा का अपने ससुराल में जोरदार स्वागत हुआ था। नई बहू के आने की खुशी ने एक्टर के परिवार वालों ने बैंड बाजे से कृति का गृह प्रवेश करवाया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने भी खूब डांस किया था। 

    पांच साल तक किया डेट 

    कृति और पुलकित ने साल 2019 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और अब इस रिश्ते को पति-पत्नी के रूप में बदला। दोनों ने एक दूसरे के साथ वीरे की वेडिंग, पागलपंती और तैश फिल्म में काम किया। पुलकित की यह दूसरी शादी है।

    खबरें और भी

    इससे पहले उन्होंने साल 2014 में सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। हालांकि, कुछ वक्त बाद दोनों का तलाक हो गया था। 

    यह भी पढ़ें- Kriti Kharbanda-Pulkit Samrat Wedding: एक-दूजे के हुए कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, शादी की पहली तस्वीर आई सामने