विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार का नया गाना: सोनम कपूर के साथ पैड मैन की 'हू ब हू' केमिस्ट्री

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 04 Jan 2018 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jan 2018 12:28 PM (IST)

इस गाने में आप अक्षय और सोनम के किरदारों की नजदीकियां और आत्मीयता साफ़ देख सकते हैं।

अक्षय कुमार का नया गाना: सोनम कपूर के साथ पैड मैन की 'हू ब हू' केमिस्ट्री
अक्षय कुमार का नया गाना: सोनम कपूर के साथ पैड मैन की 'हू ब हू' केमिस्ट्री

मुंबई। महिलाओं की माहवारी से जुड़ी समस्या पर फिल्म बनाने का साहस करने वाले अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ पैड मैन ‘ का एक नया गाना रिलीज़ किया है जिसमें उनकी सोनम कपूर के साथ तगड़ी केमिस्ट्री नज़र आ रही है।

फिल्म पैड मैन का नया गाया ‘हू-ब-हू’ गुरुवार को रिलीज़ किया गया। सस्ते और हाईजनिक सेनिटरी नैपकिंस बनाने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम की कहानी पर बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार लक्ष्मीकांत चौहान का किरदार निभा रहे हैं जबकि सोनम रिया का। वैसे तो फिल्म में राधिका आप्टे अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में हैं लेकिन इस गाने में आप अक्षय और सोनम के किरदारों की नजदीकियां और आत्मीयता साफ़ देख सकते हैं। इस गाने से एक बात और साफ़ समझ में आती है कि अक्षय कुमार का किरदार पैसे के पीछे भागने वालों में से नहीं हैं क्योंकि वो कहता है कि दांत साफ़ करने वाले ब्रश में सोने का हैंडल होने का क्या फ़ायदा। इस गाने में सोनम और अक्षय का सफ़र और उनकी क्लोज़नेस साफ़ देखी जा सकती है। कौसर मुनीर के बोलों को अमित त्रिवेदी ने संगीत में पिरोया है और अपनी आवाज़ भी दी है। इस गाने को आप यहां देख़/सुन सकते हैं –

यह भी पढ़ें:2018 में कौन सा सितारा होगा परदे से गायब, पूरी ख़बर पढ़ कर मिल जाएगा जवाब

अक्षय कुमार, इन दिनों सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों के ‘मोड़’ में हैं। पिछले साल वकालती पेशे की ख़ामियों और खुले में शौच जाने की कुरीति पर फिल्म बनाने वाले अक्षय ने अब महिलाओं की माहवारी जैसा गंभीर मुद्दा चुना है। आर बाल्की के निर्देशन में बनी ये फिल्म इस साल 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।