विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नया गाना: फुकरों ने की जमकर पार्टी तो आ गई धर्मेंद्र और ज़ीनत अमान की याद

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 15 Nov 2017 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 02 Dec 2017 12:05 PM (IST)

फुकरे के इस गाने को नए सिरे से क्रिएट किया गया है लेकिन मोहम्मद रफ़ी की लाइन बरक़रार रखी गई है।

नया गाना: फुकरों ने की जमकर पार्टी तो आ गई धर्मेंद्र और ज़ीनत अमान की याद
नया गाना: फुकरों ने की जमकर पार्टी तो आ गई धर्मेंद्र और ज़ीनत अमान की याद

मुंबई। तीन साल पहले आई कॉमेडी फिल्म फुकरे के सिक्वल की इन दिनों बेहद चर्चा है। कुछ समय पहले इसका ट्रेलर जारी किया गया और आज वो पार्टी सॉंग जिसे सुन कर आपको धर्मेंद्र और ज़ीनत अमान से लेकर मोहम्मद रफ़ी की याद आ जायेगी।

मृगदीप सिंह लाम्बा निर्देशत फुकरे रिटर्न्स का पहला गाना ‘ महबूबा ‘ रिलीज़ किया गया। ये एक पार्टी सॉंग है जहां सारे फुकरे एक साथ मौज मस्ती और नाच गाने में मशगूल हैं। पर जैसा कि आज के दौर का चलन है पुराने गानों को नए तरीके से उतरने का, ठीक वैसा ही कुछ यहां हो रहा है। इस बार नंबर लगा है साल 1977 की हिट फिल्म धरम-वीर का। फिल्म के गाने ‘ ओ मेरी महबूबा’ को फुकरा टीम ने अपना बना लिया है और अपने अंदाज़ में पेश कर रहे हैं। फिल्म का ये गाना धर्मेंद्र और ज़ीनत अमान पर फिल्माया गया था और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीत पर मोहम्मद रफ़ी ने इस गाने को गाया था।

 

फुकरे के इस गाने को नए सिरे से क्रिएट किया गया है लेकिन मोहम्मद रफ़ी की लाइन बरक़रार रखी गई है। इस गाने में नेहा कक्कड़ और यस्सर देसाई ने आवाजें दी हैं।नए सिरे से बनाया हुआ संगीत प्रेम और हरदीप का है।

यह भी पढ़ें:'पैड पूजा' की पहली तस्वीर: अक्षय कुमार की इस फिल्म से जुड़े अब हॉलीवुड वाले

ये गाना आप यहां देख/सुन सकते हैं-

 

इस पूरे गाने में फिल्म की अहम् किरदार भोली पंजाबन यानि रिचा चड्ढा कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फज़ल और मनजोत सिंह स्टारर फुकरे रिटर्न्स 8 दिसंबर को रिलीज़ होगी .

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।