Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2023 Party Song: रितेश पांडे के इन पार्टी सॉन्ग्स के साथ करिए नए साल आगाज, यहां देखें लिस्ट

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 30 Dec 2022 04:24 PM (IST)

    New Year 2023 Party Song नए साल का आगाज अगर आप भोजपुरी गाने सुनकर करना चाहते हैं तो अपनी प्ले लिस्ट में रितेश पांडे के ये गाने आज ही एड कर लीजिए। ये र ...और पढ़ें

    New Year 2023: Bhojpuri Party Song ritesh pandey new year party song
    New Year 2023: Bhojpuri Party Song ritesh pandey new year party song

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे अपनी बेहतरीन गायिकी और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनका कोई भी वीडियो आता है तो कमाल ही कर जाता है। ऐसे में अब एक्टर का एक वीडियो सॉन्ग वायल हो रहा है, जिसका जश्न भी मनाया गया है। उनके इस गाने के बोल है ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे'। इस गाने को अबतक 520 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इटरनेट पर इस गाने की धूम मची हुई है।

    रितेश पांडे के गानों से करिए नए साल का आगाज

    इस साल न्यू ईयर के जश्न में आप अपनी प्ले लिस्ट में ये गाना शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा भी रितेश के पांडे के कई ऐस पार्टी सॉन्ग्स हैं जिसके साथ आप अपने नए साल का आगाज कर सकते हैं। इस सुनने के बाद लोग झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। इसमें ‘पार्टी हमरा घर पे’, ‘पार्टी हो रही है’, ‘नाच रे लवंडिया’ शामिल है। 

    धूम मचा रहा है ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’

    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज किए गए गाने ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ ने 520 मिलियन का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी सफलता पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कुछ समय पहले एक निजी समारोह का भी आयोजन किया था। जहां इसकी टीम को उन्होंने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है।

    इंटरनेट पर मची धूम

    इस सफलता को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा है कि गाना सोशल मीडिया में अभी अपनी रफ्तार बनाए हुए है। इस गाने को हमने पिछले साल नववर्ष के मौके पर रिलीज किया था। जो अभी तक दर्शकों के दिलों छाया हुआ है। गाना दर्शकों की जुबान पर आज भी चढ़ा हुआ है इसे देखकर मन को बेहद ज्यादा खुशी होती है कि हमारी मेहनत दर्शकों को पसंद आई इसके लिए दर्शकों का तहेदिल से धन्यवाद। 

    खबरें और भी

    भोजपुरी गाना ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ के लिरिक्स आर एस प्रीतम ने लिखे हैं साथ ही म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर लवकेश विश्वकर्मा हैं, कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। गाने को रितेश पांडे ने गाया है। उनकी आवाज में गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें

    Shark Tank India 2 के अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता दुबई के क्लब में डांस करते आए नजर, नच बलिए की...

    Kapil Sharma: जाकिर खान से गर्लफ्रेंड पर सवाल पूछ्ना कपिल को पड़ा भारी, जवाब सुनते ही कॉमेडियन के छूटे पसीन