Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जीजू आ गए! Siddharth Chopra की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे Nick Jonas, हो रही स्वागत की तैयारी

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 09:10 PM (IST)

    कई फैंस के मन में ये सवाल था कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास अपने साले सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई क्यों नहीं आए। वो कहीं ...और पढ़ें

    निक जोनस शादी में शामिल होने पहुंचे मुंबई (Photo: Instagram)
    निक जोनस शादी में शामिल होने पहुंचे मुंबई (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीते कुछ दिनों से मुंबई में ही हैं और भाई की शादी को जमकर एंजॉय कर रही हैं। माता की चौकी के साथ शुरू हुई वेडिंग फेस्टिविटीज हल्दी और मेहंदी के फंक्शन पूरे कर चुकी हैं। इनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए निक जोनस

    प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रियंका जहां कुछ दिन पहले बेटी मालती और सास- ससुर के साथ इंडिया आ गई थीं। वहीं अब सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए निक जोनस भी मुंबई पहुंच चुके हैं और ऐन मौके को मिस नहीं करना चाहते हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया।

    यह भी पढ़ें: भाई Siddharth के मेहंदी फंक्शन में Priyanka Chopra ने अपने लुक से उड़ाए होश, देसी आउटफिट में नजर आए सास-ससुर

    फैंस ने कमेंट में किया निक जोनस का स्वागत

    निक ने अपने खास अंदाज में पैप्स को हाय किया और कुछ समय रुककर कैमरे के लिए पोज भी किया। निक का ये स्वीट जेस्चर देखकर फैंस उनपर फिदा हो गए और उन्हें नेशनल जीजू घोषित करने की बात करने लगे। व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट में निक जोनस काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं फैंस इस वीडियो पर खूब सारे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'वेलकम टू इंडिया जीजू।' दूसरे ने लिखा,'वेलकम टू इंडिया जीजू, हम तो कबसे इंतजार कर रहे थे।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'वाह जीजू आ गए।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की फोटोज

    वहीं प्रियंका चोपड़ा भी फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने फैंस को हर एक चीज का अपडेट दे रही हैं। एक्ट्रेस ने कल अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिल छू लेने वाले हल्दी सेरेमनी की कई सारी फोटोज शेयर की थीं जिसमें वह अपने परिवार के बाकी सदस्यों और दोस्तों के साथ डांस करती और तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "सबसे खुशहाल हल्दी समारोह के साथ #Sidnee की शादी की शुरुआत।"

    इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

    वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जोनस कथित तौर एसएस राजामौली की मच अवेटेड फिल्म में काम कर रही हैं। हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू नजर आएंगे। इसके अलावा, एक्ट्रेस के पास सिटाडेल सीजन 2, द ब्लफ और हेड्स ऑफ स्टेट भी पाइपलाइन में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: किसने कहा शादी आसान है? भाई की वेडिंग में Priyanka Chopra जमाएंगी रंग, डांस रिहर्सल की झलक की शेयर