Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nick Jonas B-Day: प्रियंका चोपड़ा के साथ देसी रंग में रंग चुके हैं निक जोनस, 'विदेशी बाबू' बन गए हैं 'देसी बॉय'

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Thu, 15 Sep 2022 11:53 PM (GMT+05:30)

    प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस कहने को अमेरिकन हैं लेकिन देसी गर्ल से शादी के बाद इंडिया के रंग में रंग चुके हैं। कई बार देसी अंदाज में फैंस ...और पढ़ें

    priyanka chopra, nick jonas, photo credit instagram
    priyanka chopra, nick jonas, photo credit instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Nick Jonas Birthday: अमेरिकन सिंगर और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) 16 सितंबर को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों निक अपनी लेडी लव प्रियंका चोपड़ा के साथ लंदन में हैं। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। कहा जा रहा है कि निक इस बार लंदन में ही अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

    फोटो इंस्टाग्राम/ प्रियंका चोपड़ा

    क्वांटिको के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात 

    इस कपल की लव स्टोरी का बात करें तो दोनों की मुलाकात 'क्वांटिको' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों साल 2017 न्यूयॉर्क में हुए 'मेट गाला' फंक्शन में साथ पहुंचे थे। प्रियंका और निक ने इंगेजमेंट के 5 महीने बाद ही दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी।

    फोटो इंस्टाग्राम/ प्रियंका चोपड़ा

    दो रीति रिवाजों से की थी शादी 

    2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद पीसी अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा से शादी होने के बाद निक जोनस इंडिया के दामाद बन चुके हैं। 

    फोटो इंस्टाग्राम/ प्रियंका चोपड़ा

    दिवाली धूमधाम से मनाते हैं निक 

    कहने को निक जोनस विदेशी लेकिन देसी गर्ल से शादी के बाद विदेशी निक भी देसी रंग में पूरी तरह रंग चुके हैं।जिसकी झलक पीसी कई बार सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। निक कई बार देसी अंदाज में फैंस का दिल जीत चुके हैं। फिर चाहे वो दिवाली का जश्न हो या गृह प्रवेश पूजा हो। निक हर त्यौहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं।

    खबरें और भी

    फोटो इंस्टाग्राम/ प्रियंका चोपड़ा

    यह भी पढ़ें-  Brahmastra Box Office Collection: 'ब्रह्मास्त्र' की तूफानी रफ्तार पर लगा ब्रेक, लगातार चौथे दिन घटी फिल्म की कमाई

    बीते साल इस कपल ने लॉस एंजेल्स वाले घर में दिवाली की धमाकेदार पार्टी रखी थी। इस मौके पर प्रियंका और निक देसी आउटफिट में नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा जहां व्हाइट कलर के खूबसूरत लहंगे में दिखाई दे रही हैं तो वहीं निक जोनस रेड एंड ब्लैक कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं।

    जोनस परिवार में मनती हैं होली 

    फोटो इंस्टाग्राम/ प्रियंका चोपड़ा

    शादी के बाद पहली होली खेलने निक अमेरिका से मुंबई आए थे। भारत में निक जोनस ने जमकर होली थी। वहीं अब ये कपल हर साल होली अमेरिका में सेलिब्रेट करता है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा पति निक और ससुराल वालों के साथ होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

    प्रियंका का खूब ध्यान रखते हैं निक 

    फोटो इंस्टाग्राम/ प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपने 30 साल के पति निक के सपोर्ट के लिए उनकी तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था कि मैं खुशनसीब हूं जो मुझे निक जैसा पार्टनर मिला। निक मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं। मैं अपने प्रोफेशन में जो कुछ भी हूं या दुनिया मुझे कैसे देखती है। मैं सिर्फ एक लड़की हूं जो अपने जीवन को बेहतरीन तरीके से जीने की कोशिश कर रही है। ऐसा करने में मेरा सपोर्ट करने के लिए में निक की बहुत आभारी हूं।

    फोटो इंस्टाग्राम/ प्रियंका चोपड़ा

    बेटी के पेरेंट्स बन चुका है ये कपल 

    शादी के करीब तीन साल बाद ये कपल इसी साल सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने। उनके घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने मालती मेरी चोपड़ा जोनस रखा है। दोनों अक्सर बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं हालांकि उन्होंने अबतक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

    यह भी पढ़ें- Justin Bieber Show Cancelled: जस्टिन बीबर के फैंस के लिए बुरी खबर, भारत में कैंसिल हुआ पॉपस्टार का शो