Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस बालकनी में हुए रोमांटिक, आखिरी तस्वीर को लेकर हुए ट्रोल, लोग बोले- आपकी अपनी बीवी है

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 09:18 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा की सीरीज सिटाडेल रिलीज होने के लिए तैयार है। यह सीरीज इसी हफ्ते अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज होगी। शो में प्रियंका और रिच ...और पढ़ें

    Photo Credit : Nick Jonas Priyanka Chopra Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Nick Jonas Priyanka Chopra Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड सीरीज को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका जल्द ही 'सिटाडेल' में नजर आने वलाी हैं। इस सीरीज में प्रियंका के साथ हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडेन नजर आएंगे।

    इन दिनों प्रियंका 'सिटाडेल' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी बीच वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। आए दिन प्रियंका अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती दिख रही हैं। वहीं, अब उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट का पारा हाई कर रही हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति निक जोनस के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

    लेटेस्ट तस्वीरें में पति संग दिखीं रोमांटिक

    प्रियंका चोपड़ा इटली में 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनके साथ निक भी उनकी इस सीरीज के प्रमोशन में उनका पूरा साथ देते नजर आ रहे हैं। वहीं, हाल ही में शनिवार को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह पति संग होटल की बालकनी में पोज देते दिख रही हैं। ऐसे में इस फोटोशूट की आखिरी तस्वीर को लेकर निक जोनस काफी ट्रोल हो रहे हैं।

    इस वजह से हुए ट्रोल

    इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर का लॉन्ग वनपीस ड्रेस पहना हुआ है। वहीं, उन्होंने इस ड्रेस के साथ एक फर वाला स्टोल लिया है, जो उनके इस लुक पर काफी सूट कर रहा है। प्रियंका की इस ड्रेस का गला काफी डीप है। इस ड्रेस में वह अपना क्लीवेज शो करती दिख रही हैं।

    खबरें और भी

    हेयरस्टाइल की बात करें तो प्रियंका ने अपने बालों को कवर कर मैसी बन बनाया हुआ है। गले में प्रियंका ने एक ग्रीन एंड व्हाइट डायंमंड का नेकलेस कैरी किया है। वहीं, निक ने ब्लू कलर का कोट पैंट पहना हआ है। हर तस्वीर में दोनों एक से बढ़कर एक पोज दे रहे हैं, लेकिन आखिरी तस्वीर में निक की नजर प्रियंकी की क्लीवेज पर टिकी नजर आ रही है। इसी बात को लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

    कमेंट कर लोगों ने किया जमकर ट्रोल

    इन तस्वीरों पर जहां एक तरफ लोग निक और प्रियंका जोड़ी और लुक की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ आखिरी फोटो को लेकर खूब ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम देख कहां रहे हो?' वहीं एक शख्स ने कमेंट किया, ‘निक जीजू आपकी अपनी बीवी है। ऐसे ताड़ रहे हो जैसे उन्हें पहले कभी देखा नहीं हो।'

    एक लिखता है, ‘पांचवी तस्वीर में क्या देख रहा है।' एक फैन ने प्रियंका और निक को प्रोटेक्ट करते हुए लिखा, ‘अगर वो मेरी वाइफ होती तो मैं भी उसे ऐसे देखता। इसमें कोई आपत्ति नहीं है।' इस तरह के कई और कमेंट इन तस्वीरों पर आ रहे हैं।