Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    निक जोनास ने शेयर की प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती की अनसीन तस्वीरें, बैकग्राउंड म्यूजिक ने खींच फैंस का ध्यान

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 11:47 AM (IST)

    Priyanka Chopra New Year 2023 Photos निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती के साथ अपनी अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस ने निक और प्रियंका इस वीडि ...और पढ़ें

    Nick Jonas shares unseen pictures of Priyanka Chopra and daughter Malti
    Nick Jonas shares unseen pictures of Priyanka Chopra and daughter Malti

    नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने न्यू ईयर ईव पर पत्नी और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा के साथ होली खेलने से लेकर बीच किनारे नाचने तक, निक ने फैंस के लिए 2022 में अपने परिवार के साथ सबसे खास पलों की झलक दिखाई है।

    निक ने शेयर की अनसीन तस्वीरें

    नए साल की शुरुआत से पहले, निक जोनास ने 2022 के कुछ अनदेखे वीडियो और तस्वीरें साझा करने के लिए इंस्टाग्राम रील्स का सहारा लिया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास और उनके माता-पिता डेनिस जोनास और पॉल केविन जोनास सीनियर नजर आए। इस वीडियो मोनटाज क्लिप में प्रियंका और निक की लॉस एंजिल्स में मनाई होली, मेक्सिको में अपने 40 वें बर्थडे फंक्शन पर बीच पर डांस करती प्रियंका की झलक दिखाई। इसके साथ ही एक अनदेखी तस्वीर में निक मालती को गोद में लिए दिखाई दिए।

    बेटी मालती संग नजर आए निक

    इंस्टाग्राम रील की शुरुआत निक के गोल्फ खेलने वाले वीडियो से होती है, जो टेक्स्ट के साथ खत्म होता है। इस वीडियो में मालती के पैरों के निशान और बर्थडे की तस्वीर और प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर मालती के छोटे हाथ की अनदेखी तस्वीर भी शामिल थी। निक की अपने माता-पिता के साथ छुट्टियों की कुछ तस्वीरें भी थीं, जिसमें तीनों ने सफेद, लाल और हरे रंग का पजामा पहने हुए पोज दिया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

    सिंगर और एक्टर ने इस साल अपने जोनास ब्रदर्स संगीत कार्यक्रमों से कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "क्या साल है! यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि 2023 क्या लेकर आता है। आप सभी को नया साल मुबारक।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

    निक ने प्रियंका और मालती के साथ अपने दिवाली फंक्शन की एक तस्वीर भी शेयर की। निक के इंस्टाग्राम रील्स का अटरैक्शन वो म्यूजिक था जिसमें उन्होंने अपना 2022 का रीकैप वीडियो सेट किया था- सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह का सॉन्ग 'राता लाम्बियां' का रीमिक्स वर्जन आई लाइक मी बेटर, लाउव का एक गाना।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Adnan Sami Transformation: अदनान सामी ने बिना ऑपरेशन ही घटाया 130 किलो वजन, इस डाइट प्लान से हुआ ये कमाल

    Bigg Boss 16 Top 5 Contestants Week 13: सबको पछाड़ टॉप पर आया ये कंटेस्टेंट, अंकित के बाद हुआ बड़ा उल्टफेर