Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NIFFA 2025 में ‘Superboys of Malegaon’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, रीमा कागती ने ऐसे किया रिएक्ट

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 02:54 PM (IST)

    सुपरब्वॉज ऑफ मालेगांव (Superboys of Malegaon) का जिक्र इन दिनों खूब देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है ...और पढ़ें

    रीमा कागती की फिल्म ने जीता अवॉर्ड (Photo Credit- IMDB)
    रीमा कागती की फिल्म ने जीता अवॉर्ड (Photo Credit- IMDB)

    HighLights

    1. सुपरब्वॉज ऑफ मालेगांव का जिक्र खूब चल रहा है
    2. फिल्म कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है
    3. इस बीच फिल्म फेस्टिवल में मूवी को अवॉर्ड मिला है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीतने वाली मूवीज पर सभी की नजरें रहती हैं। खासकर भारतीय फिल्में अंतरराष्ट्रीय मंच पर खिताब अपने नाम करती है, तो उपलब्धि का स्तर अपने आप में बढ़ा हो जाता है। नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया (NIFFA) का जिक्र इन दिनों खूब चला। अब इसके पहले संस्करण का समापन हो गया है। पर्थ के मर्डोक यूनिवर्सिटी में तनिष्ठा चटर्जी की निर्देशित 'रोम रोम में' की स्क्रीनिंग के साथ इस फेस्टिवल को समाप्त किया गया।

    इस फिल्म फेस्टिवल में हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों को दिखाया गया, लेकिन चर्चा में रीमा कागती के निर्देशन में बनी सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव (Superboys of Malegaon) आ गई है। जी हां, इस मूवी ने एक अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस मौके पर फिल्म की डायरेक्टर भी मौजूद रही और उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है।

    सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

    बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलने पर डायरेक्टर रीमा कागती ने खुशी जाहिर की। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस खास मौके पर मशहूर निर्देशक ने कहा कि 'मैं नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जो उन्होंने सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव को बेस्ट फिल्म चुना। साथ ही, इसे ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में दिखाया गया, जिससे यह मूवी एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच पाई। हमें इस बात की खुशी है कि फिल्म की कहानी से लोगों को जुड़ाव महसूस हुआ।

    ये भी पढ़ें- Superboys of Malegaon Box Office Day 2: शनिवार को छा गई सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव, क्रेजी के आगे कमा लिए इतने पैसे

    Photo Credit- Jagran

    इस डॉक्यूमेंट्री से प्रेरित है फिल्म

    फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट मूवी का खिताब जीतने के बाद रीमा कागती की निर्देशित फिल्म की हर तरफ चर्चा चल रही है। इसके बारे में बता दें कि यह यह नासिर शेख और मालेगांव के कुछ जुनूनी शौकिया फिल्ममेकर्स की कहानी को दिखाने का काम करती है, जो 2008 की चर्चित डॉक्यूमेंट्री सुपरमैन ऑफ मालेगांव से प्रेरित है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- IMDB

    सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव की स्टार कास्ट के काम की भी सराहना की गई है। इस मूवी का हिस्सा आदर्श गौरव (नासिर), विनीत कुमार सिंह (फरोग), शशांक अरोड़ा (शफीक), अनुज सिंह दुहान (अकरम), ऋद्धि कुमार (मल्लिका) और साकिब अयूब (इरफान) जैसे स्टार्स बने हैं। 

    ओटीटी पर कहां देख पाएंगे फिल्म?

    इस फिल्म ने 28 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। बता दें कि थिएटर में कुछ समय होने के बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। अगर आप इसे थिएटर में नहीं देखना चाहते हैं, तो अमेजन पर प्रीमियर का इंतजार कर सकते हैं। 

    ये भी पढें- Superboys of Malegaon Review: आउटसाइडर के एहसास को दर्शाती फिल्म,आम ब्‍वॉयज के सुपर बनने की कहानी