Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nikita Roy Release Date: सस्पेंस नहीं, मिस्ट्री से भरी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय', पहला लुक रिवील

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 01:40 PM (IST)

    Nikita Roy First Poster-Release Date हीरामंडी द डायमंड बाजार के बाद सोनाक्षी सिन्हा फिर से अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। बीते दिनो उन ...और पढ़ें

    निकिता रॉय से सोनाक्षी का पहला पोस्टर आउट। फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    निकिता रॉय से सोनाक्षी का पहला पोस्टर आउट। फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. निकिता रॉय की रिलीज डेट का हुआ एलान
    2. सोनाक्षी सिन्हा निभा रही हैं मुख्य भूमिका
    3. सोनाक्षी सिन्हा के भाई कर रहे हैं निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक बार फिर दर्शकों को एक दिलचस्प कहानी सुनाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म निकिता रॉय (Nikita Roy Movie) का पहला पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है जिसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है। फिल्म सस्पेंस न सही, लेकिन मिस्ट्री से भरी रहने वाली है।

    सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म निकिता रॉय एक हॉरर-मिस्ट्री जॉनर की फिल्म है। इससे पहले अभिनेत्री ने हॉरर फिल्म ककुड़ा में काम किया था जिसके लिए उन्हें खूब सराहना मिली थी। अब वह एक और मिस्ट्री हॉरर लेकर आ रही हैं। उनकी पिछली फिल्म भले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, लेकिन निकिता रॉय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म से अभिनेत्री का पहला पोस्टर भी दमदार है।

    निकिता रॉय से सोनाक्षी का पहला लुक

    19 अप्रैल यानी शनिवार को सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आगामी फिल्म निकिता रॉय से पहला पोस्टर शेयर कर दिया है। पोस्टर सस्पेंस से भरा है। एक्ट्रेस के साथ-साथ पोस्टर में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और परेश रावल (Paresh Rawal) भी हैं। तीनों अपने-अपने इंटेंस लुक में हैं। पोस्टर में फिल्म के डायरेक्टर कुश सिन्हा भी दिख रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Jatadhara में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, धांसू लुक देख फैंस हुए दंग, बोले- 'फ्लावर नहीं, फायर है'

    कब रिलीज होगी निकिता रॉय?

    फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किए जाने के साथ-साथ यह भी अनाउंस कर दिया गया है कि यह कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म इसी साल 30 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। पोस्ट के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा है, "बिना किसी सस्पेंस... वो पिक्चर में देख लेना। मेरी रहस्यमयी अगली निकिता रॉय का पहला लुक यहां है। फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है।" इस फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा (Kussh Sinha) कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    क्या है निकिता रॉय की कहानी?

    बात करें सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म निकिता रॉय की कहानी की तो यह एक डरावनी और रहस्य से भरी फिल्म होगी। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है जिसमें रहस्य और तनाव भरपूर होगा। इस फिल्म को आनंद मेहता, प्रकाश नंद बिजलानी, शक्ति भटनागर, महनाज शेख और प्रेम राज जोशी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

    यह भी पढ़ें- ‘ये पागल हो गई…’ Sonakshi Sinha के प्रपोज करते ही Zaheer Iqbal ने कह दी थी दिल तोड़ने वाली बात