Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बैंक बैलेंस हो गया था खत्म, जब मशहूर एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा था काम, बुरी परिस्थितियों का डटकर किया मुकाबला

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 02 Jun 2025 11:49 AM (IST)

    सिल्वर स्क्रीन पर खुद को देखने का सपना हर कलाकार होता है। पर वहां तक की राह तय करना आसान नहीं होता। कई बार फिल्मी गलियारों की ग्लैमरस वर्ल्ड में मुश्क ...और पढ़ें

    43 साल की मशहूर एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द (Photo Credit- Instagram)
    43 साल की मशहूर एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 43 साल की मशहूर एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
    2. अक्षय कुमार और इरफान संग कर चुकीं काम
    3. अभिषेक बच्चन संग जुड़ा था एक्ट्रेस का नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की चमक-दमक बाहर से जितनी आकर्षक दिखती है, अंदर से उतनी ही चुनौतियों से भरी है। कई कलाकारों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए सालों तक मेहनत और स्ट्रगल करना पड़ता है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं निमरत कौर, जिन्होंने इरफान खान, अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों के साथ काम किया। हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में निमरत ने अपने शुरुआती मुश्किल दिनों और आर्थिक तंगी के बारे में खुलकर बात की।

    मुंबई में मुश्किल दिनों को किया याद

    निमरत ने बताया कि ‘द लंचबॉक्स’ (2013) में बड़ा ब्रेक मिलने से पहले उनके लिए मुंबई में जिंदगी आसान नहीं थी। उन्होंने कहा, “मैं अक्सर सोच में पड़ जाती थी कि अगला पेमेंट कहां से आएगा? क्या मैं अच्छा काम कर रही हूं? क्या मुझे अपने शहर लौट जाना चाहिए?” मुंबई आने के बाद निमरत ने कुछ महीने म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों में काम किया। इसके अलावा, उन्होंने चार-पांच साल थिएटर में भी बिताए, लेकिन ये सब उनके लिए पर्याप्त नहीं था।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- इस कारण Raid 2 से दूर हुई थीं Ileana D Cruz, बोलीं- 'समय के साथ प्राथमिकता बदल जाती है'

    पैसों की कमी और अकेलापन

    निमरत ने अपने स्ट्रगल के बारे में बताया, “थिएटर के दौरान मेरा बैंक बैलेंस बहुत कम हो गया था। मुझे समझ नहीं आता था कि पैसे कहां से आएंगे। घर लौटना मेरे लिए शर्मिंदगी जैसा था। कई बार मैं उदास होकर रोती थी, अकेलापन महसूस करती थी। लेकिन मेरे अंदर एक आवाज थी जो कहती थी कि हार मत मानो।” उनकी यह मेहनत तब रंग लाई, जब उन्हें रितेश बत्रा की फिल्म ‘द लंचबॉक्स’ में इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड रेल डी’ओर अवॉर्ड जीता और निमरत के करियर को नई ऊंचाइयां दीं।

    Photo Credit- Instagram

    निमरत का शानदार फिल्मी सफर

    ‘द लंचबॉक्स’ से पहले निमरत ने ‘लव शव ते चिकन खुराना’ और ‘वन नाइट विद द किंग’ में छोटी भूमिकाएं निभाई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘एयरलिफ्ट’, ‘दसवीं’, ‘होमलैंड’, ‘वेवर्ड पाइंस’ और ‘फाउंडेशन’ जैसी परियोजनाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। हाल ही में ‘कुल्ल: द लिगेसी ऑफ द रेजिंगघ्स’ और ‘स्काई फोर्स’ में नजर आईं निमरत अब अपनी अगली फिल्म ‘सेक्शन 84’ के लिए तैयार हैं। फैंस भी उन्हें स्क्रीन पर फिर से देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

    खबरें और भी

    ये बी पढ़ें- Housefull 5 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने आ रही कॉमेडी फिल्म, पहले दिन हुआ करोड़ों का कारोबार