यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitin Desai: देवदास- लगान से चार बार नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, शानदार है आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का करियर
From Devdas to Lagaan Nitin Desai Glorious Career आर्ट डायरेक्ट नितिन देसाई के निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। उन्होंने बॉलीवुड टीवी और मराठी इंड ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। From Devdas to Lagaan Nitin Desai Glorious Career: बॉलीवुड, मराठी और टीवी इंडस्ट्री के फेमस आर्ट डायरेक्ट नितिन देसाई के निधन की खबर से पूरा फिल्म जगत सदमे में है। बुधवार की सुबह आर्ट डायरेक्टर के निधन की खबर ने उनके परिवार और दोस्तों को झकझोर करके रख दिया है। उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के लिए आर्ट डायरेक्शन का काम किया।
नितिन देसाई अपने काम में इतने निपुण थे कि उन्हें चार बार नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। भारतीय सिनेमा में उनका बहुत योगदान है। उन्होंने 30 साल के करियर में कई फिल्मों और टीवी शो के लिए काम किया। उनके करियर की कुछ शानदार उपलब्धियों पर नजर डालते हैं...
यूं हुई करियर की शुरुआत
नितिन देसाई ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की। उन्हें फिल्मों में पहला ब्रेक 1993 में आई फिल्म भूकंप के साथ मिला, लेकिन पहचान उन्हें अनिल कपूर और मनीषा कोइराला स्टारर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 1942 ए लव स्टोरी ने दिलाई।
सुपरस्टार के साथ किया काम
नितिन देसाई ने तीन दशक के अपने करियर में कई सुपरस्टार के साथ काम किया। इनमें आमिर खान, ऋतिक रोशन से लेकर शाह रुख खान तक, कई एक्टर्स के नाम शामिल हैं।

इन फिल्मों के रहे आर्ट डायरेक्टर
नितिन देसाई ने हम आपके हैं कौन, सलाम बॉम्बे!, हम दिल दे चुके सनम, बादशाह, देवदास, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, परिंदा, लगे रहो मुन्ना भाई, दोस्ताना, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, लगान, स्वदेश, गांधी- माई फादर, जोधा अकबर और फैशन समेत कई सुपरहिट फिल्मों के लिए आर्ट डायरेक्शन का काम किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के लिए भी काम किया।
खबरें और भी

खुद का शुरू किया स्टूडियो
नितिन देसाई ने साल 2005 में अपना खुद का भी स्टूडियों शुरू किया, जो कर्जत, महाराष्ट्र में स्थित है। उनके स्टूडियो का नाम एनडी स्टूडियो है। यहीं पर निधन के बाद नितिन देसाई का पार्थिव शरीर मिला।

चार बार जीता नेशनल अवॉर्ड
नितिन देसाई ने अपने शानदार काम के लिए चार बार नेशनल अवॉर्ड जीता। सबसे पहले उन्हें 1999 में फिल्म डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। इसके बाद उन्होंने हम दिल दे चुके सनम (2000), लगान (2002) और देवदास (2003) के लिए नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया।
