विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

No Entry 2: 'वह बहुत बिजी है...', भाई अनिल कपूर से झगड़े की खबरों पर बोनी कपूर ने दी सफाई

Published: Wed, 03 Apr 2024 05:55 PM (IST)

बोनी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म नो एंट्री-2 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म साल ...और पढ़ें

भाई अनिल कपूर से झगड़े की खबरों पर बोनी कपूर ने दी सफाई/ Photo- Social Media
भाई अनिल कपूर से झगड़े की खबरों पर बोनी कपूर ने दी सफाई/ Photo- Social Media

HighLights

  1. अनिल कपूर से झगड़े पर बोनी कपूर ने दी सफाई
  2. क्या सच में नो एंट्री 2 में कास्ट न किए जाने से नाराज हैं अनिल कपूर
  3. बोनी कपूर ने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिस्टर इंडिया और नो एंट्री जैसी फिल्मों के निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही कन्फर्म किया था कि उनकी साल 2005 में रिलीज हुई सलमान खान-अनिल कपूर और फरदीन खान स्टारर फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल बन रहा है। हालांकि, उनके इस सीक्वल में नए सितारे दिखाई देंगे।

बात-बात में अर्जुन कपूर के पिता ने ये भी कह दिया था कि वह छोटे भाई अनिल कपूर को 'नो एंट्री 2' में नहीं ले रहे हैं, इस वजह से वह उनसे नाराज हो गए हैं। अब अपने भाई से झगड़े की बात पर बोनी कपूर ने मीडिया में सफाई देते हुए पूरी सच्चाई बताई है।

क्या सच में बड़े भाई से गुस्सा हैं अनिल कपूर?

'नो एंट्री' के निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए अनिल कपूर के उनसे गुस्सा होने की बात को गलत बताया है और साथ ही कहा है कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये कहा था। बोनी कपूर ने कहा,

"मैं इस बात से बहुत शॉक्ड हूं कि प्रेस ने मजाक में कही गयी इस बात को इशू बना दिया। अनिल मेरे से गुस्सा है, इस बात को मैंने बहुत ही मजाकिया अंदाज में कहा था। सच ये है कि मैं जिस फिल्म को बनाने की कोशिश कर रहा हूं, उसमें सलमान और अनिल दोनों ही नहीं हैं, क्योंकि वह दोनों बिजी स्टार्स हैं। इसलिए मैंने फिल्म उनके साथ बनाने के बजाय इस फिल्म का सीक्वल बनाने का निर्णय लिया, जिसमें मैंने यंग जनरेशन को कास्ट करने के बारे में सोचा"।

उन्हें नो एंट्री के सीक्वल की जरूरत नहीं है-बोनी कपूर

बोनी कपूर ने अपने बयान में आगे कहा, "ऐसा सोचना कि वह 'नो एंट्री' के सीक्वल का पार्ट नहीं हैं, तो वह मेरे से नाराज होंगे बिल्कुल बेबुनियाद है। नो एंट्री के सीक्वल को उनकी जरूरत हो सकती है, लेकिन उन्हें इस सीक्वल की जरूरत नहीं है। वह कमेंट बस एक मजाक था"। बोनी कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, "अनिल कपूर बिजी सितारे हैं, जो इस वक्त अपने करियर के पीक पर हैं।

यह भी पढ़ें: 'नो एंट्री 2' के चलते Anil Kapoor और बोनी कपूर के बीच बातचीत बंद, झगड़े पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी

मैं इस बात को बखूबी जानता हूं कि अगले दो साल तक उनकी डेट्स उपलब्ध नहीं है। क्योंकि मेरे द्वारा कही बात को बड़ी ही सीरियस तरह से बताया गया है, इसलिए मेरे लिए ये क्लियर करना जरूरी था, क्योंकि मैं एक पल भी ऐसा नहीं सोच सकता। अगर किसी भी तरह की बात अनिल को अपसेट करती है, तो मैं अपने भाई से बात करके उसे क्लियर करूंगी।

हम दोनों इंडस्ट्री में साथ ही बड़े हुए हैं और एक-दूसरे के बुरे से बुरे समय पर साथ रहे हैं और ये हमारे बीच कभी नहीं बदल सकता है"। आपको बता दें कि नो एंट्री के सीक्वल में अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। फिलहाल नो एंट्री के सीक्वल को लेकर मेकर्स एक्ट्रेस की कास्टिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: No Entry 2 में एक साथ होंगी दस अभिनेत्रियां, सलमान खान के रिप्लेस होने के साथ ही मूवी में होंगे बड़े बदलाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।