Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nora Fatehi ने जैकलिन फर्नांडिज के खिलाफ मानहानि का केस करने के बाद शेयर किया नोट, कहा- मेरी परवरिश...

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2022 03:37 PM (IST)

    Nora Fatehi On Jacqueline Fernandez नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसके माध्यम से उन्होंने अपनी परवरिश के बारे में बात ...और पढ़ें

    Nora Fatehi On Jacqueline Fernandez: नोरा फतेही फिल्म एक्ट्रेस है।
    Nora Fatehi On Jacqueline Fernandez: नोरा फतेही फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nora Fatehi On Jacqueline Fernandez: नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने अपने लालन-पालन के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि उनकी परवरिश किस प्रकार हुई है। दरअसल सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम घसीटने के कारण उन्होंने एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कोर्ट में कर रखा है। अब इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर यह क्रिप्टिक पोस्ट जारी किया है।

    सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोनों से ईडी पूछताछ कर चुका है

    गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोनों से एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट पूछताछ कर चुका है, जहां नोरा फतेही मामले में सरकारी गवाह बनी हुई है। वहीं जैकलिन को मामले में अभियुक्त बनाया गया है। इस बीच नोरा फतेही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि उनकी परवरिश इस प्रकार नहीं हुई है कि वह दूसरों का दुरुपयोग करें। उन्होंने लिखा है, 'मेरे माता-पिता ने मेरी परवरिश इस प्रकार नहीं की है कि मैं दूसरे लोगों का दुरुपयोग करूं। मेरा इरादा हमेशा नेक रहा है। हम सभी एक जैसे नहीं है।' इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

    यह भी पढ़ें: 'मृत' एक्ट्रेस Veena Kapoor पहुंची पुलिस स्टेशन, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    नोरा फतेही ने जैकलिन फर्नांडिज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है

    इसके पहले नोरा फतेही ने 12 दिसंबर को जैकलिन फर्नांडिज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है। उन्होंने अपनी याचिका में जैकलिन फर्नांडिज के अलावा कुछ मीडिया हाउसेस को भी आरोपी बनाया है। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इसके चलते उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। वहीं जैकलिन फर्नांडिज के वकील ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि जैकलिन फर्नांडिज ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर नोरा फतेही का नाम नहीं लिया है। इसके चलते मानहानि का मामला नहीं बनता।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    यह भी पढ़ें: Ranjeet Son Jeeva Debut Film: रंजीत के बेटे जीवा का दावा- फिल्मों में पिता की मौत का सीन देखकर होती थी नफरत 

    नोरा फतेही मानहानि मामले में सोमवार को दिल्ली की कोर्ट में सुनवाई हुई है

    इस बीच नोरा फतेही मानहानि मामले में सोमवार को दिल्ली की कोर्ट ने कहा, 'प्रथम दृष्टया देखकर ऐसा लगता है कि शिकायतकर्ता ने जिस एक्ट्रेस के खिलाफ आरोप लगाए हैं। उन्होंने इनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। इसके चलते इन्हें काम मिलने में दिक्कतें आई है।' जैकलिन फर्नांडिस को आरोपी नंबर 1 बनाया गया है। नोरा फतेही को थैंक गॉड में देखा गया था। इसमें उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की अहम भूमिका थी। फिल्म में अजय देवगन भी थे। उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ जेडा नशा पर भी डांस किया था। यह फिल्म 17 नवंबर को रिलीज हुई है। इस बीच वह सौ पर्सेंट में जॉन अब्राहम और शहनाज गिल के साथ नजर आएंगी। जैकलिन फर्नांडिज गोविंदा नाम मेरा में विकी कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाली है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)