Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुबई में एक ही पार्टी में स्पॉट हुए नोरा फतेही और आर्यन खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 04 Jan 2023 03:14 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर आर्यन खान और नोरा फतेही की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर कई तरह की बातें कर रहे हैं। कि ...और पढ़ें

    shah rukh khan, aryan khan, nora fatehi
    shah rukh khan, aryan khan, nora fatehi

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Aryan Khan Nora Fatehi: शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) लगातार मीडिया में छाए रहते हैं। आर्यन जल्द बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी करने वाले हैं। वह अक्सर बॉलीवुड की पार्टी और अवॉर्ड शो में नजर आते हैं। हाल ही में आर्यन ने दुबई में अपने दोस्तों के साथ नया साल सेलिब्रेट किया था। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। वहीं, अब कुछ ऐसी फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) के साथ जोड़ा जा रहा है।

    क्या आर्यन और नोरा के बीच कुछ चल रहा है ?

    सोशल मीडिया पर आर्यन खान और नोरा फतेही की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों तस्वीरों में एक ही जगह स्पॉट हुए। हालांकि साथ में आर्यन और नोरा की कोई तस्वीर नहीं है, लेकिन फोटो में नजारे एक जैसे ही है। उनके साथ नजर आ रहे दोस्त भी और जगह भी। फैंस दोनों को यूं एक ही जगह देख हैरान हो रहे हैं और तरह तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे दोस्ती कहा तो कुछ ने जल्दबाजी दिखाते हुए रयूमर्ड कपल तक कह दिया। हालांकि, इन बातों की अभी तक किसी की ओर से भी पुष्टि नहीं हुई है।

    दुबई में आर्यन खान ने मनाया न्यू ईयर

    बता दें आर्यन खान को दुबई बेहद पसंद है। ऐसे में वह अक्सर अपने फैमिली के साथ यहां आते रहते हैं। नए साल का जश्न उन्होंने इसी जगह सेलिब्रेट किया। इस पार्टीज में उनके हार्डी सिंधू के अलावा उनके कई दोस्त और अजीज नजर आए। बताया जा रहा है कि यहीं नोरा भी स्पॉट हुईं।  बुधवार को आर्यन वापस मुंबई लौटे है।

     

    बतौर स्क्रिप्ट राइटर डेब्यू करेंगे आर्यन खान

    बीते दिनों किंग खान के बेटे ने अपने पहले प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने खुलासा किया कि था कि उनके पहले प्रोजेक्ट के लिए स्क्रिप्ट लिख कर तैयार कर ली है। अपने बेटे के इस पोस्ट पर शाहरुख खान और मम्मी गौरी खान ने शानदार कमेंट कर बेटे का हौसला बढ़ाया था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kiara Sidharth Wedding: कियारा-सिद्धार्थ की शादी में गेस्ट लिस्ट में होंगे ये कलाकार, हल्दी-संगीत एक ही दिन!

    यह भी पढ़ें- Satish Shah: 'ये फर्स्ट क्लास का खर्चा कैसे उठा पाएंगे', लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट पर स्टाफ ने एक्टर का उड़ाया मजाक