900 करोड़ की फिल्म देने वाले प्रोड्यूसर संग नोरा फतेही का अफेयर? रूमर्स पर अब 'दिलबर गर्ल' ने तोड़ी चुप्पी
बी टाउन एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम आए दिन निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बना रहता है। इस बीच हिंदी सिनेमा के एक बड़े फिल्म निर्माता संग अफेयर के रूमर्स ...और पढ़ें
-1768727541869_m.webp)
बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस नोरा फतेही (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
इस निर्माता संग जुड़ा नोरा फतेही का नाम
सालों बाद बी टाउन एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में नोरा फतेही
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नोरा फतेही इंडस्ट्री में एक कमाल की डांसर और एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। लेकिन अपने प्रोफेशनल करियर के अलावा वह पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले एक मशहूर हिंदी फिल्म निर्माता संग नोरा फतेही की अफेयर की खबर उड़ी थी, जिसको लेकर सिनेमा जगत में एक नई बहस छिड़ गई थी।
वह फिल्म फिल्ममेकर बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ की एक ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर भी दे चुका है और एक बड़े प्रोडेक्शन हाउस का मालिक भी है। अब इस मामले पर नोरा फतेही ने चुप्पी तोड़ी है और इशारों ही इशारों में अफेयर की अफवाहों को खंडन कर दिया है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
नोरा फतेहा का बेबाक अंदाज
4 साल पहले फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने दावा किया था कि नोरा फतेही और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार का कथित रिश्ता लगभग दो साल से चल रहा था और भूषण की पत्नी दिव्या को इसके बारे में पता था। इस कारण उस समय भूषण और दिव्या के बीच कथिततौर अलग होने की अफवाहें भी सामने आई थीं, जिसे बाद में कपल ने खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ें- 'मेरा सिर खिड़की से टकराया और...', Nora Fatehi ने कार एक्सीडेंट का भयानक एक्सपीरियंस किया शेयर
अब इस मामले को ताजा हवा एक बार फिर से एक टिकटॉकर ने तीन साल पुराना रेडिट थ्रेड शेयर किया, जिसमें कथित नोरा और भूषण के अफेयर की चर्चा की गई है। इस पोस्ट पर नोरा फतेही ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया वक्त की है।
खबरें और भी

दिलबर गर्ल फेम नोरा ने कमेंट वाह लिखा और हंसने वाला इमोजी शेयर किया है, जिसको आप लेख में मौजूद रेडिट के स्क्रीन शॉट को देख सकते हैं। अभिनेत्री की इस प्रतिक्रिया ये साफ हो गया है कि वह फिल्ममेकर संग अपने अफेयर की चर्चा को सिर्फ रूमर्स हैं। बता दें कि भूषण कुमार के टी-सीरीज के बैनर तले बनी फिल्म एनिमल ने वर्ल्डवाइड 917 करोड़ का कारोबार किया था।
किसे डेट कर रही हैं नोरा
जैसा कि आपको बताया कि नोरा फतेही अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा आए दिन लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि नोरा का नाम मोरक्कन फुटबॉल स्टार अशरफ हकीमी के साथ जुड़ रहा है और वह कथितौतर पर उनको डेट कर रही हैं। डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब हकीमी ने नोरा की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक किया और बाद में अभिनेत्री को मोरक्को में देखा गया।