यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहली बार सामने आया Nora Fatehi ऐसा वीडियो, देखते ही मुंह से निकलेगा- ये कौन है
Nora Fatehi Viral Video दिलबर-दिलबर से लेकर साकी-साकी तक एक से बढ़कर एक गाने पर अपने डांस मूव्स से तहलका मचाने वाली नोरा फतेही आज एक बड़ा नाम बन चुकी है ...और पढ़ें

HighLights
- नोरा फतेही के पहले ऑडिशन का वीडियो हुआ वायरल
- सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आईं नोरा फतेही
- इस पुराने वीडियो में नोरा को देख फैंस हुए हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नोरा फतेही ने अपने डांस के बलबूते पर आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साकी-साकी से लेकर दिलबर और कुसू-कुसू जैसे कई गानों से उन्होंने इंटरनेट पर आग लगा दी। उनके डांस मूव्स के फैंस कायल हैं। बच्चे से लेकर बड़े तक उनका हर कोई उनके गाने के वायरल होते ही उस पर रील बनाना शुरू कर देता है।
नोरा फतेही का सिक्का एक्टिंग में भले ही न चला हो, लेकिन अपने डांस से उन्होंने हर एक का दिल घायल कर दिया है। उनके डांस के साथ-साथ फैंस उनकी खूबसूरती के गुणगान करने से भी पीछे नहीं हटते हैं।
हालांकि, अब हाल ही में नोरा फतेही का एक बहुत ही पुराना वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनको एक नजर में देखकर आप धोखा खा जाएंगे।
नोरा का पहला ऑडिशन वीडियो हुआ वायरल
हर आउटसाइडर की तरह नोरा भी बॉलीवुड में एक अभिनेत्री बनने का ख्वाब लेकर आई थीं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाने की कोशिश भी की, लेकिन फैंस को उनकी एक्टिंग नहीं जमी। बिग बॉस सीजन 9 में नजर आईं नोरा फतेही के अब पहले ऑडिशन का वीडियो वायरल हो रहा है, जो उन्होंने 20 साल की उम्र में दिया था।
यह भी पढ़ें: Nora Fatehi पहली बार निभाएंगी लीड रोल, Ranbir Kapoor की इस हीरोइन को रिप्लेस कर मारी बाजी
इस क्लिप को एक कास्टिंग कंपनी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस वीडियो में नोरा फतेही ने अपने नाम का प्लाकार्ट हाथ में पकड़ा हुआ है। जिस पर उनके नाम की स्पेलिंग NORA की जगह NAURA लिखी हुई है। वीडियो में वह खाई से गिरने का कोई सीन कर रही हैं।
खबरें और भी
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जितना उनकी एक्टिंग देखकर हैरान नहीं हुए, उससे ज्यादा हैरान वह उनके लुक्स को देखकर हो गए हैं।
नोरा का वीडियो देख हैरान हुए सोशल मीडिया यूजर्स
'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस पूरी तरह से हक्के-बक्के रह गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये सर्जरी से पहले ऐसी दिखती थी"।
दूसरे यूजर ने लिखा, "वेट सच में... अब तो ये बिल्कुल ही अलग दिखती है"। अन्य यूजर ने लिखा, "ये इतनी सारी सर्जरी करवाने से पहले ऐसी थी"। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके इस पुराने लुक को देखकर पूरी तरह हक्के-बक्के हो गए हैं।