Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भूषण कुमार संग अफेयर वाली पोस्ट पर Nora Fatehi ने किया कमेंट, फैंस ने पूछा - 'सच बताओ'

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 09:52 PM (IST)

    अभिनेत्री नोरा फतेही के टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ अफेयर की अफवाहें फिर से चर्चा में हैं। यह तब हुआ जब नोरा ने एक पुराने रेडिट थ्रेड पर कमेंट ...और पढ़ें

    भूषण कुमार के साथ था अफेयर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    भूषण कुमार के साथ था अफेयर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पिछले कुछ समय पहले अभिनेत्री नोरा फतेही के अफेयर के बारे में खबर उड़ी थी। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ रिलेशन में हैं।

    भूषण कुमार के साथ था अफेयर?

    भूषण कुमार टी सीरीज के मुखिया दिवंगत गुलशन कुमार के बेटे हैं। उनकी शादी एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार से हो चुकी है। ये अटकलें सबसे पहले 2022 में तब उठीं जब फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि यह कथित अफेयर दो साल से चल रहा था और दिव्या को इसकी जानकारी थी। भूषण और दिव्या के अलग होने की भी अफवाहें उड़ीं, जिसे बाद में दोनों ने नकार दिया।

    यह भी पढ़ें- 'मेरा सिर खिड़की से टकराया और...', Nora Fatehi ने कार एक्सीडेंट का भयानक एक्सपीरियंस किया शेयर

    एक्ट्रेस ने क्या किया कमेंट

    अब एक टिकटॉक इन्फ्लुएंसर द्वारा इस मामले पर एक पोस्ट साझा करने के बाद विवाद फिर से भड़क उठा है। हाल ही में रेडिट पर एक थ्रेड वायरल हो गया, जब नोरा ने एक बार फिर भूषण कुमार के साथ अपने कथित अफेयर की अफवाहों को हवा दी। एक इन्फ्लुएंसर ने तीन साल पुरानी रेडिट थ्रेड शेयर की, जिसमें अभिनेत्री ने "वाह (हंसने वाला इमोजी)" लिखकर जवाब दिया था।

    Nora (5)

    फैंस से नोरा ने पूछ डाला सवाल

    एक यूजर ने उनके कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर रेडिट पर भूषण कुमार के साथ अपने कथित अफेयर पर नोरा का टिकटॉक पर कमेंट टाइटल से इसे पोस्ट किया है। एक यूजर ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा,"हंसी आ रही है, उसने अभी कमेंट क्यों किया? इससे और ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित होगा, खुद को फंसाने का तो सवाल ही नहीं उठता।" वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, "झूठ मत बोलो नोरा।"

    WhatsApp Image 2026-01-17 at 9.51.18 PM

    किसे डेट कर रही हैं नोरा?

    वहीं कई खबरों के मुताबिक, नोरा फतेही कथित तौर पर मोरक्को के फुटबॉलर अशरफ हकीमी को डेट कर रही हैं। ये अटकलें तब और तेज हो गईं जब हकीमी ने नोरा की एक पोस्ट को लाइक किया और हाल ही में अभिनेत्री को मोरक्को में देखा गया। उन्होंने चल रहे अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के दौरान मोरक्को से कुछ झलकियां भी शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने लाल जैकेट, सफेद क्रॉप टॉप और जींस पहनी हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Nore Fatehi को सात-समंदर पार मिला उनका 'दिलबर', क्या 2026 में दुल्हन बनेंगी 'साकी' गर्ल?