विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nora Fatehi: इस एक्टर से ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थी नोरा फतेही, दो महीने तक रहीं डिप्रेशन का शिकार

By Jagran NewsEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 19 Oct 2022 03:28 PM (IST)

डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों टीवी शो झलक दिखला जा 10 को जज करती नजर आ रही है। ...और पढ़ें

Nora Fatehi, Photo Credit Instagram, Nora Dance
Nora Fatehi, Photo Credit Instagram, Nora Dance

 नई दिल्ली, जेएनएन। Nora Fatehi: बॉलीवुड की फेमस बेली डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बहुत कम समय से नोरा ने इंइस्ट्री में अपनी पहचान बनाई, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह डिप्रेशन का शिकार हुई थी। उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ने के बारे में भी सोचा था।

अंगद बेदी संग रिलेशनशिप में थी नोरा

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोरा फतेही और अंगद बेदी एक समय में सीरियस रिलेशन में रह चुके हैं। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था, जिसके बाद अंगद ने नेहा से शादी कर ली थी। इतना ही नहीं नोरा ने एक्टर पर धोखा देने का आरोप लगाया था। इस ब्रेकअप से नोरा को बाहर आने में काफी वक्त लगा था। नोरा ने कहा था- 'सभी लड़कियां अपनी लाइफ में कम से कम एक बार तो ब्रेक अप से गुजरती ही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

मेरे लिए ये थोड़ा मुश्किल था। मैं टूट गई थी, लेकिन सच में इसी फीलिंग ने मुझे काफी बदल दिया। फिल्म 'भारत' के ऑडिशन के दौरान बेंच पर बैठी थीं और अचानक रोने लगीं थी। एक्ट्रेस ने आगे बताया- 'मैंने 200 से 300 लोगों के बीच अपना ऑडिशन दिया। तब मैंने सोचा- नोरा उठो! तुम्हारी भूख कहां है? ऐसे हजारों लोग हैं जो आपकी तरह ही टैलेंटेड हैं, अच्छे दिखते हैं। आपको फिर वापस आने की जरूरत है। अचानक, मुझे अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस मिला।

नोरा फतेही वर्कफ्रंट

नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन ​​​​स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उन्हें 'मानिके' गाने में देखा जाएगा। इतना ही नहीं इन दिनों नोरा रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' को जज कर रही हैं। उनके साथ माधुरी दीक्षित और करण जौहर भी शो को जज करते हुए नजर आ रहे हैं।