विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karan Johar ही नहीं, जब खुद की मिमिक्री पर इन सेलेब्स को आया गुस्सा, सरेआम लगा दी कॉमेडियन की क्लास

Published: Fri, 24 May 2024 04:43 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2024 04:46 PM (IST)

कॉमेडियन बॉलीवुड कलाकारों की मिमिक्री करने के लिए काफी फेमस होते हैं। हाल ही में केतन सिंह ने निर्माता करण ...और पढ़ें

मिमिक्री करने वाले नाराज हुए ये सेलेब्स
मिमिक्री करने वाले नाराज हुए ये सेलेब्स

HighLights

  1. मिमिक्री पर आपा खो बैठे ये बॉलीवुड सेलेब्स
  2. एक ने तो स्टेज पर लगा दी थी क्लास
  3. करण जौहर को लेकर ताजा मामला

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि तमाम कॉमेडियन बॉलीवुड सुपरस्टार की मिमिक्री कर के दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कॉमेडियन को स्टार्स की नकल उतारना भारी पड़ता है और उन्हें उस सेलेब्स की नाराजगी झेलनी पड़ती है। ताजा मामला निर्माता करण जौहर (Karan Johar) और स्टेंड अप कॉमेडियन केतन सिंह के बीच का है।

एक कॉमेडी टीवी शो के दौरान केतन ने करण की मिमिक्री की, जो धर्मा प्रोडेक्शन के मालिक को पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर केतन की क्लास लगा दी। हालांकि ये पहला मौका नहीं था, जब कोई फिल्मी सितारा मिमिक्री के मामले में गुस्सा हुआ है। आइए इस मामले में अन्य सेलेब्स के नाम भी जानते हैं।

प्रियंका चोपड़ा-रोजी ओडोनेल

अमेरिकी कॉमेडियन रोजी ओडोनेल ने एक बार प्रियंका चोपड़ा के सरनेम को लेकर मजाक उड़ाया था। दरअसल रोजी ने प्रियंका संग मुलाकात को लेकर बात की थी। उनको लगता था कि अभिनेत्री लेखक दीपक चोपड़ा की बेटी हैं।

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के इस सीरियल से Karan Johar ने की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत, जानें- कैसे बने निर्देशक?

इतना ही नहीं उन्होंने अभिनेत्री को सरनेम को गलत तरीके से मिमिक किया। इस पर प्रियंका चोपड़ा को गुस्सा आ गया था और उन्होंने रोजी को सोशल मीडिया पर इशारों ही इशारों ही फटकार लगा दी थी और बताया था कि प्रियंका चोपड़ा कौन है, उसके लिए गूगल कर के जानकारी ले लेनी चाहिए। हालांकि बाद में रोजी को अपनी गलती का एहसास हो गया था।

सलमान खान और कुणाल कामरा

फेमस स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बीते समय में कुणाल ने एक स्टेज शो के दौरान सलमान का मजाक उड़ाया था, जिसमें भाईजान के खिलाफ चले कानूनी केस और उनके स्टाइल को लेकर कॉमेडियन ने मजे लिए थे।

बाद में ये खबर आई कि सलमान की तरफ से उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया। हालांकि बाद में इस बात की पुष्टि हुई की सलमान की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया और उनकी टीम की तरफ से ये बयान दिया गया था कि हर गाली देने वाले के खिलाफ केस करने पर रोज अदालत जाना पडे़गा। हर कोई सलमान खान के नाम से फेम कमाना चाहता था। लेकिन कुणाल कामरा ने इस मामले पर माफी नहीं मांगी थी।

आशुतोष गोवारिकर-साजिद खान

बिग बॉस 16 में नजर आने वाले फिल्म डायरेक्टर साजिद खान और आशुतोष गोवारिकर एक अवॉर्ड शो के दौरान आपस में भिड़ गए थे। जिसकी वजह अभिनेता हरमन बवेजा थे। क्योंकि उस वक्त आशुतोष हरमन के साथ फिल्म वॉट्स योर राशी बना रहे थे और उस अवॉर्ड शो के होस्ट साजिद ने हरमन की एक्टिंग पर मजाकिया तंज कसा था। इस पर निर्देशक गोवरिकर ने उन्हें शटअप तक बोल दिया था।

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक

मामा भांजे की जोड़ी गोविंदा और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का नाम बीते समय में काफी विवादों में रह चुका है। दरअसल इनके रिश्ते में अनबन की शुरुआत उस दौरान हुई, जब एक कॉमेडी शो में कॉमेडियन ने कहा था-

गोविंदा को मैंने अपना मामा रखा है। बताया जाता है कि इसको लेकर गोविंदा काफी खफा हो गए थे। हाल ही में भांजी आरती की शादी में इन दोनों के रिश्तों के बीच दूरियां खत्म होती दिखी हैं।

करण जौहर और केतन सिंह

मैडनेस मचाएंगे, इंडिया को हसाएंगे कॉमेडी शो के दौरान कॉमेडियन केतन सिंह ने करण जौहर की मिमिक्री की। इस दौरान कॉफी विद करण का स्पूफ दिखाया गया। जिसमें केतन करण को कॉपी करते थे। इसको देखने के बाद करण जौहर काफी नाराज हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस मामले पर अपनी भड़ास निकाली।

उन्होंनेकेतन की परफॉर्मेंस को बेहद खराब बताया और कहा कि उसने मुझे बहुत गंदे तरीके से मिमिक किया। 25 साल इंडस्ट्री को देने के बाद भी यहां के ही लोग इस तरह से हरकते करते हैं तो बुरा लगता है। बाद में केतन ने करण से माफी भी मांगी है।

ये भी पढ़ें- Karan Johar: मिमिक्री पर करण जौहर के तीखे तेवर देख कॉमेडियन ने मांगी माफी, जानिए किसने लिया डायरेक्टर से पंगा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।