विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर सिंह की तरह ही थे बॉलीवुड के ये पुलिस वाले भी, जानिए क्या है कॉमन कनेक्शन

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Thu, 07 Dec 2017 02:29 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 10:46 AM (IST)

पुलिस की वर्दी में कॉमेडी और अपने रॉन्ची अंदाज़ से इससे पहले हमें कई अभिनेताओं ने एंटरटेन किया है। आइये आपको मिलाते हैं ऐसे ही कुछ पुलिस वालों से।

रणवीर सिंह की तरह ही थे बॉलीवुड के ये पुलिस वाले भी, जानिए क्या है कॉमन कनेक्शन
रणवीर सिंह की तरह ही थे बॉलीवुड के ये पुलिस वाले भी, जानिए क्या है कॉमन कनेक्शन

मुंबई। बॉलीवुड फ़िल्मों में पुलिस के किरदार की बात की जाए तो अमिताभ बच्चन से लेकर अनिल कपूर, संजय दत्त, अजय देवगन और भी कई अभिनेताओं ने इस किरदार को बखूबी से निभाया है। फ़िल्मों में बेहतरीन एक्शन के अलावा कुछ पुलिस वाले किरदारों ने कॉमेडी भी कमाल की है और इस लिस्ट में लेटेस्ट अभिनेता हैं रणवीर सिंह!

आप सभी जानते ही होंगे कि रणवीर अपनी आने वाली फिल्म 'सिम्बा' में एक पुलिसमैन के किरदार में नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म के ट्रेलर में आपने पुलिस की वर्दी में रणवीर का बिंदास और रॉन्ची अंदाज़ भी देखा होगा। आपको बता दें कि फ़िल्म 'सिंबा' को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं और प्रोड्यूस कर रहे हैं करण जौहर। 28 दिसम्बर 2018 को रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म में रणवीर के किरदार का नाम है संग्राम भालेराव और इनके ओपोज़िट दिखिया देंगी स्टार डॉटर सारा अली ख़ान।

यह भी पढ़ें: 12 हज़ार घंटो में तैयार हुआ प्रियंका चोपड़ा का लहंगा, 80 कलाकार और 22 कैरेट गोल्ड भी

'सिम्बा' के ट्रेलर में हमने रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'सिंघम' का भी ख़ास कनेक्शन देखा है जिसमें अजय देवगन पुलिस के किरदार में दिखाई दिए थे। 'सिंघम' और 'सिंघम 2' दोनों में ही अजय कि पुलिसगिरी ने जनता को खूब इम्प्रेस किया था और अब 'सिम्बा' में भी रणवीर के साथ अजय का सिंघम अवतार देखने मिलेगा। 

वैसे, पुलिस की वर्दी में कॉमेडी और अपने रॉन्ची अंदाज़ से इससे पहले हमें कई अभिनेताओं ने एंटरटेन किया है। आइये आपको मिलाते हैं ऐसे ही कुछ पुलिस वालों से। ऐसे में सबसे पहला नाम ज़हन में आता है अक्षय कुमार का, फ़िल्म 'राऊडी राठौर' में अक्षय ने वैसे डबल रोल निभाया था। पहले जब वो पुलिस की वर्दी में सामने आए तो उन्होंने एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर का किरदार पेश किया जिसकी फ़िल्म में मौत हो जाती है फिर सामने आता है अक्षय का डबल रोल जो दिखाता है अपना रॉन्ची और बिंदास अंदाज़ और दुश्मनों को उतारता है मौत के घाट।

बॉलीवुड के दबंग ख़ान सलमान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 'दबंग' और 'दबंग2' दोनों में सलमान के मज़ेदार केरेक्टर चुलबुल पाण्डेय को लोगों ने बहुत पसंद किया है। अपने मज़ाकिया केरेक्टर के साथ एक्शन करना...यह सिर्फ सलमान ही कर सकते हैं।

अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने भी फ़िल्म 'बड़े मियां और छोटे मियां' में ऐसे ही मस्तमौला पुलिस वालों का किरदार निभाया था। इनकी आपसी नोंक-झोंक और कमाल की केमिस्ट्री ने लोगों को खूब इम्प्रेस किया था।

फ़िल्म 'थानेदार' में वैसे तो जीतेंद्र और संजय दत्त दोनों ही पुलिस के किरदार में दिखाई दिए थे मगर, जहां जीतेंद्र थे एक सीरियस पुलिसमैन थे वहीं संजय ने निभाया था टपोरी और रॉन्ची पुलिस का किरदार।

यह भी पढ़ें: सारा अली ख़ान से पहले बॉलीवुड में सिर्फ़ उनकी बुआ सोहा ने किया है ऐसा काम

अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ दोनों को आपने फ़िल्म 'राम लखन' में पुलिस के किरदार में देखा होगा। हालांकि, अनिल का पुलिस वाला किरदार ईमानदार नहीं होता मगर इस किरदार के लिए इनका बिंदास और झकास अंदाज़ उन्हें इस लिस्ट में ज़रूर शामिल करता है।

यही नहीं बॉलीवुड फ़िल्मों में रानी मुखर्जी, तब्बू, प्रियंका चोपड़ा, हेमा मालिनी, रेखा, माधुरी दीक्षित, सुष्मिता सेन जैसी कई अभिनेत्रियां भी खाकी वर्दी में नज़र आई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।