Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ये है बॉलीवुड का सबसे अमीर इंसान, Shah Rukh Khan को भी पछाड़ा!

    Updated: Sat, 11 Oct 2025 04:25 PM (IST)

    फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल बिता चुके शाह रुख खान सिर्फ एक अच्छे अभिनेता नहीं, बल्कि एक बेहतरीन बिजनेसमैन भी हैं। उनका नाम इस साल अरबपतियों की लिस्ट मे ...और पढ़ें

    शाह रुख खान से ज्यादा अमीर है बॉलीवुड से जुड़ा ये शख्स/ फोटो- Instagram

    शाह रुख खान से ज्यादा अमीर है बॉलीवुड से जुड़ा ये शख्स/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अरबपति बनकर भी उन्हें पीछे नहीं छोड़ पाए शाह रुख खान

    2. बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पैसा है इस शख्स के पास

    3. उरी और पंजाब 95 जैसी फिल्मों के हैं निर्माता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में रहने वाले लोगों की संपत्ति को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। फिल्मों के जरिए और बिजनेस के जरिए कमाई करने वाले लोगों की लिस्ट में कई लोग शामिल है।

    कई लोगों ने मेहनत करके ये मुकाम पाया है और इसमें लोग आते भी है। लेकिन अब इस फेहरिस्त में एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है और ये नाम कोई और नहीं बल्कि प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला (Ronnie Screwvala) है। जी हां, रॉनी स्क्रूवाला अब बॉलीवुड के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं।

    शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ा

    दरअसल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 (Hurun India Rich List) ने एक अमीर लोगों की सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक, रॉनी स्क्रूवाला इस लिस्ट में पहले पायदान पर है। रॉनी की कुल संपत्ति 1.5 बिलियन डॉलर यानि करीब 13314 करोड़ आंकी गई है। हैरानी की बात ये है कि रॉनी स्क्रूवाला ने इस मामले में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को भी पीछे छोड़ दिया है। जबकि शाहरुख की संपत्ति करीब 12,500 करोड़ बताई गई है।

    यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की फिल्म का गाना सुनते हुए अंतरिक्ष के सफर पर निकले शुभांशु शुक्ला, प्लेलिस्ट में किया था शामिल

    ronnie screwala is richest in bollywood

    हालांकि शाहरुख खान भले ही दूसरे नंबर पर है, पर हां अभिनेताओं की लिस्ट में शाहरुख का नाम सबसे ऊपर है। लेकिन रॉनी स्क्रूवाला ने शाहरुख खान को इस मामले में मात दे दी है। इस लिस्ट में करण जौहर और बच्चन परिवार का नाम भी शामिल है। करण जौहर की कुल संपत्ति 1880 करोड़ बताई गई है। इसके अलावा बच्चन परिवार 1630 करोड़ के साथ इस लिस्ट में शामिल है।

    संघर्षों से भरा रहा रॉनी स्क्रूवाला का जीवन

    रॉनी स्क्रूवाला वो शख्स हैं, जिन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष देखा है। रॉनी ने अपने करियर की शुरुआत एक टूथब्रश मैन्युफैक्चरिंग कंपनी से की थी। इस कंपनी के बाद उन्होंने आगे जाकर UTV नाम की प्रोडक्शन कंपनी की शुरूआत की। बस यहीं से रॉनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस बैनर तले बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में बनी हैं, जिसमें रंग दे बसंती, स्वदेस, जोधा अकबर और अ वेडनेसडे जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। एक इंटरव्यू के दौरान खुद रॉनी स्क्रूवाला ने बताया था कि शुरुआती दिनों में उनका बिजनेस तीन बार दिवालिया घोषित हुआ।

    खबरें और भी

    ronnie screwala

    उनके पास पैसे नहीं बचे और जो लोग उनके साथ जुड़े थे वो भी अलग हो गए। यहां तक कि एक समय ऐसा भी आया जब वो अपने कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं दे पाए थे। उन्होंने कहा कि पहली बार जब वो अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पाए, तो उनके कर्मचारी ही उन्हें ड्रिंक पर ले गए। इसके बाद उनका भरोसा उनके साथ काम करने वाले लोगों पर बढ़ता गया और यहीं से उन्होंने अपने सफर को आगे बढ़ाया और इसके बाद मेहनत के दम पर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया।

    आपको बता दें कि, साल 2012 में UTV को डिज्नी ने 1 अरब डॉलर में खरीद लिया था। इसके बाद रॉनी स्क्रूवाला ने RSVP मूवीज की स्थापना की। इस बैनर के तले भी कई बड़ी फिल्में बनीं, जिसमें 'केदारनाथ', 'उरी', 'सोनचिरैया', 'पिप्पा', 'तेजस' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

    यह भी पढ़ें- खतरे में है शाह रुख-सलमान और आमिर का करियर, क्या बॉलीवुड में आने वाला है सबसे मुश्किल दौर?