Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ileana D'Cruz दो महीने के बेटे की तबीयत को लेकर हुईं परेशान, बोलीं- 'जब आपके बच्चे को दर्द हो रहा हो'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 09:37 AM (GMT+05:30)

    Ileana DCruz Son इलियाना डिक्रूज (Ileana DCruz) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे संग दो फोटो शेयर की है इस बार वह कुछ अलग नजर आ रही हैं। तस्वीरो ...और पढ़ें

    Ileana D'Cruz, Ileana D'Cruz And son Photo Credit
    Ileana D'Cruz, Ileana D'Cruz And son Photo Credit

    HighLights

    1. इलियाना डिक्रूज ने शेयर की बेटे की फोटो
    2. परेशानी दिखाई दे रही हैं इलियाना डिक्रूज
    3. फोटो शेयर कर बताया बेटा दर्द में है

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Ileana D'Cruz Son: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। दो महीने पहले उन्होंने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का जन्म दिया था। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने अभी तक अपने लाडले का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन कोआ संग फोटोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि, इन दिनों एक्ट्रेस कोआ को लेकर थोड़ा परेशान चल रही है।

    यह भी पढ़ें- Ileana D'Cruz: 2 महीने का हुआ इलियाना डिक्रूज का बेटा, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दिखाया लाडले का चेहरा

    क्या इलियाना के बेटे की हुई तबीयत खराब ?

    इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे संग दो फोटो शेयर की है,  इस बार वह कुछ अलग नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस के चेहरे पर परेशानी दिखाई दे रही हैं, क्योंकि उनका बच्चा ठीक नहीं है। पहली फोटो में इलियाना का आधा चेहरा नजर आ रहा है। ऐसे में उनका बच्चा उनके कंधे पर आराम से लेता दिखाई दे रहा है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- जब आपके छोटे बच्चे को दर्द हो रहा हो तो आपको जो दर्द महसूस होता है, उसके लिए कोई भी चीज आपको तैयार नहीं करती है।

    बिन शादी के बनी मां

    एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से इंडिया से दूर विदेश में रह रही है। जहां उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड माइकल डोलन के बच्चे को जन्म दिया। इस कपल ने अभी शादी नहीं की है। मां बनने से पहले उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड संग अपनी फोटो शेयर की थी। इतना ही नहीं इस बीच में खबर ये भी थी कि अभिनेत्री ने माइकल से सगाई कर ली है। हालांकि, इन खबरों पर इस कपल ने कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है।

    इलियाना डिक्रूज की फिल्में

    इलियाना डिक्रूज के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने कम उम्र में कदम रखा था। मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद महज 19 साल की उम्र में उन्होंने साउथ फिल्मों से एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। उनका पहली फिल्म 'देवासु' थी। साउथ में हिट होने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना रुख किया। उनकी पहली ही हिंदी फिल्म 'बर्फी' थी। इसके बाद वह 'मैं तेरा हीरो', 'रेड' और 'बादशाहो' जैसी फिल्मों में नजर आईं। आखिरी बार वह अभिषेक बच्चन के साथ 'द बिग बुल में नजर आई थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ileana D'Cruz Baby: बी टाउन की न्यू मॉम इलियाना डिक्रूज ने दिखायी बेटे की झलक, क्यूट फोटो पर दिल हारे फैंस