Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saif Ali Khan के केस में गवाह बनीं Amrita Arora, बोलीं- 'आदमी ने हमें गालियां दी, धमकी दी…'

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 30 Mar 2025 02:16 PM (GMT+05:30)

    सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के एक केस में अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस और मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Aro ...और पढ़ें

    कोर्ट में पेश में हुईं अमृता अरोड़ा (Photo Credit- X)
    कोर्ट में पेश में हुईं अमृता अरोड़ा (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. बिजनेसमैन से हुई थी सैफ की लड़ाई
    2. अमृता अरोड़ा ने कोर्ट में दिया बयान
    3. 2012 में ताज होटल से जुड़ा है मामला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan Attack) इस साल की शुरुआत से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता के बांद्रा स्थित घर में जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें भी आई थीं। वहीं, इस केस पर अपडेट आया था कि मामले में आरोपी पाए गए शरीफुल इस्लाम ने कोर्ट में याचिका दर्ज कराई है। इस बीच अभिनेता से जुड़े एक और विवाद की जानकारी सामने आ रही है।

    दरअसल ये मामला साल 2012 का बताया जा रहा है जिसमें सैफ अली खान और उनके दोस्तों पर एक बिजनेसमैन और उसके ससुर पर अटैक करने का आरोप लगा था। इस केस की जांच-पड़ताल चल रही थी जिसमें अब अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने गवाह बनकर अपना बयान कोर्ट में दर्ज कराया है।

    केस में अमृता अरोड़ा ने किया खुलासा?

    कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए अमृता अरोड़ा ने बताया कि होटल की तरफ से उन्हें खास जगह दी गई थी। जब वो लोग वहां अपना क्वालिटी टाइम बिता रहे थे तभी शिकायतकर्ता (इकबाल शर्मा) वहां आकर चिल्लाने और गालियां देने लगा। एक्ट्रेस ने कहा,

    'हमने देखा कि कोई हमारे पास आया और तेज आवाज में हमें चुप रहने के लिए कहा। हम सभी देखकर चौंक गए कि आखिर हो क्या रहा है?' अमृता ने आगे बताया कि सैफ तुरंत खड़े हुए और उन्होंने माफी भी मांगी और उस शख्स के वहां से जाते ही वो लोग दोबारा अपना डिनर करने लगे।'

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- 2 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली L2 Empuraan में CBFC की दखलअंदाजी, 17 कट के साथ हटाए गए ये सीन्स

    खबरें और भी

    वॉशरूम के पास एक्टर को दी धमकी

    यहीं नहीं अमृता का कहना था कि आगे जब सैफ अली खान वॉशरूम गए तो उन्होंने तेज आवाजें सुनीं। उन आवाजों में एक आवाज एक्टर की भी थी और दूसरी एनआरआई बिजनेसमैन की। फिर उन्होंने देखा कि वो शख्स वहां आ पहुंचा जहां वो सभी बैठे थे और फिर सैफ पर हमला करने लगा। उन्होंने कहा, 'फिर सभी ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग कर दिया। फिर उस आदमी ने हमें गालियां देनी शुरू कर दी और हमें भयंकर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा।

    Photo Credit- Instagram

    अमृता ने बताया कि जब एनआरआई बिजनेसमैन इकबाल शर्मा के साथ ये सारा विवाद हुआ उस वक्त वहां डिनर के लिए सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और कुछ पुरुष दोस्त मौजूद थे।

    बिजनेसमैन ने लगाया था आरोप

    वहीं इस विवाद पर बिजनेसमैन का कुछ और कहना था। बिजनेसमैन ने सैफ अली खान और उनके साथ मौके पर मौजूद लोगों पर उनके ससुर रमन पटेल के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में सैफ के अलावा उनके दो दोस्त शकील लाडक और बिलाल अमरोही पर आईपीसी की धारा 325 के तहत चार्जशीट दाखिल की गई थी। 

    ये भी पढ़ें- मेकर्स को Sikandar की रिलीज के साथ लगा बड़ा झटका, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आएगी भारी गिरावट?