Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रवि तेजा के साथ तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन, 'द कश्मीर फाइल्स' से है खास कनेक्शन

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 01 Apr 2022 12:25 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की पैन इंडिया फिल्म टाइगर नागेस्वर राव में अब बॉलीवुड की एक खूबसूरत एक्ट्रेस टॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। उन्होंने हाल ही मे ...और पढ़ें

    Photo Credit : Ravi Teja Nupur Sanon Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Ravi Teja Nupur Sanon Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की तरह ही उनकी छोटी बहन नूपुर सेनन के हाथ साउथ की एक बड़ी फिल्म ​लगी हैं। नूपुर जल्द ही साउथ की फिल्म में काम करती नजर आएंगी। नूपुर साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की पैन इंडिया फिल्म 'टाइगर नागेस्वर राव' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में रवि की पहली पैन इंडिया फिल्म साइन की है। फिल्म 'टाइगर नागेस्वर राव' में एंट्री की जानकारी खुद नूपुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nupur Sanon (@nupursanon)

    नूपुर सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुपरस्टार रवि तेजा की पैन इंडिया फिल्म 'टाइगर नागेस्वर राव' को लेकर एक तस्वीर शेयर किया है। इसके साथ​ ही फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है। फिल्म को अभिषेक अग्रवाल ही प्रोड्यूस करेंगे, जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूस की थी। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर वामसी होंगी। 'टाइगर नागेस्वर राव' फिल्म को 2 अप्रैल 2022 को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल फिल्म का एक पोस्टर ही रिलीज किया गया है जिसमें बताया गया है कि फिल्म में नूपुर सेनन की एंट्री हुई है। ये फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज होगी।

    नुपूर सेनन के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस और मॉडल गायत्री भारद्वाज भी नजर आने वाली हैं। साल 2018 में, गायत्री को FBB कलर्स फेमिना मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स के रूप में चुना गया था। इसके अलावा गायत्री कई और खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। रवि तेजी की फिल्म 'टाइगर नागेस्वर राव' का हिस्सा बनने की जानकारी गायत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी है। इस बात से गायत्री के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

    आपको बता दें कि नूपुर सेनन ने पिछले दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'नूरानी चेहरा' से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई और अब बस फिल्म के रिलीज होने को तैयार है। इसके अलावा नूपुर सेनन अभिनेता अक्षय कुमार के साथ दो म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल 1' और 'फिलहाल 2' में नजर आ चुकी हैं। जिसे सिंगर बी प्राक ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने ने यूट्यूब पर काफी धमाल मचाया था।

    खबरें और भी

    बता दें कि एक्टिंग के साथ नूपुर सेनन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज के जरिए फैंस के होश उड़ाती हैं। वहीं नूपुर अपनी बड़ी बहन कृति के साथ भी अपने खास पलों की तस्वीरें पोस्ट करने से नहीं चूकती हैं। वहीं फैंस भी उनके हर पोस्ट को काफी पसंद करते हैं।