Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nupur-Stebin Wedding: हिंदू रीति-रिवाजों से हुई नूपुर और स्टेबिन की शादी, बहन कृति सेनन ने निभाई ये रस्म

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 09:45 PM (IST)

    बी टाउन एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने हाल ही में सिंगर स्टेबिन बेन के साथ रचाई है। नूपुर और स्टेबिन ने अपनी शादी को क्रिश्चियन और हिंदू रीति ...और पढ़ें

    नूपुर सेनन की शादी की फोटोज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    नूपुर सेनन की शादी की फोटोज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. नूपुर सेनन ने शेयर की शादी की तस्वीरें

    2. क्रिश्चियन क बाद हिंदू रीति रिवाजों से हुई शादी

    3. कृति सेनन ने बहन की शादी में निभाई ये रस्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nupur Sanon Stebin Ben Wedding Latest Photos: गायक स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचा ली है। पहले इस कपल ने ईसाई धर्म के हिसाब से वेडिंग की और अब हिंदू रीति रिवाजों के साथ नूपुर और स्टेबिन ने शादी की है। 

    ऐसे में अब बी टाउन एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी इस शादी में अपनी बहन की शादी में खास रस्म अदा की है, जिसकी झलक नूपुर सेनन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए एक नजर इन तस्वीरों पर डालते हैं- 

    नूपुर सेनन ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज

    हिंदू रीति रिवाजों की शादी की लेटेस्ट फोटोज को नूपुर सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि नूपुर शादी के लाल जोड़े में काफी सुंदर दिख रही हैं। इसके अलावा ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में स्टेबिन बेन भी काफी जच रहे हैं।

    nupur sanon

    यह भी पढ़ें- एक-दूजे के हुए Nupur Sanon और Stebin Ben, शादी की पहली तस्वीरों में एक दूसरे को Kiss करते आए नजर

    नूपुर सेनन के इंस्टा पोस्ट में उनकी शादी की एक से बढ़कर एक तस्वीरें शामिल हैं। जिनमें न्यूली वेड कपल काफी अच्छे दिख रहे हैं। एक फोटो में स्टेबिन अपनी पत्नी नूपुर को माथे पर किस करते दिख रहे हैं।

    nupursanon

    एक अन्य फोटो में कृति सेनन अपनी बहन की शादी में शगुन की चुनरी को पकड़े हुए नजर आ रही हैं, जो अक्सर बहन की शादी में भाई रस्म अदा करता है। 

    nupursanon2

    मालूम हो कि नूपुर सेनन और कृति सेनन का कोई भाई नहीं है, ऐसे में कृति ने अपनी बहन की शादी में भाई की भूमिका बी अदा की है। इसके अलावा एक फोटो में सेनन फैमिली के सारे सदस्य एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    nupursanon3

    सोशल मीडिया पर नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की वेडिंग की ये लेटेस्ट तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं और फैंस उनपर जमकर लाइक कमेंट कर रहे हैं। 

    नूपुर का प्यारा कैप्शन 

    शादी की इन तस्वीरों के अलावा पोस्ट पर नूपुर सेनन का प्यार कैप्शन भी फैंस का दिल जीत रहा है। उन्होंने लिखा है- तू मेरे कल दा सुकून ते अज्ज दा शुक्र। इसके अलावा नूपुर ने अपनी वेडिंग डेट 11 जनवरी 2026 को भी लिखा है। 

    यह भी पढ़ें- Nupur-Stebin ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से रचाई शादी, बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं कृति सेनन