Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nutan Birthday: नूतन को पसंद नहीं आयी थी संजीव कुमार की वो बात, जड़ दिया था जोरदार थप्‍पड़

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Sat, 04 Jun 2022 10:25 AM (IST)

    Nutan Birthdayआज नूतन की आज 86वीं जयंती है। 4 जून 1936 को मुंबई में जन्मी अभिनेत्री का कैंसर से निधन हो गया था। अपने करियर की शुरुआत नूतन ने अपनी मां ...और पढ़ें

    Nutan Birthday:आज नूतन की आज 86वीं जयंती है।
    Nutan Birthday:आज नूतन की आज 86वीं जयंती है।

    नई दिल्‍ली, जेएनएन। नूतन एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्‍हें खूबसूरती के साथ-साथ महान अदाकारा भी थीं। अपने अभिनय करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी, आज नूतन की आज 86वीं जयंती है। बता दें कि 4 जून 1936 को मुंबई में जन्मी अभिनेत्री का कैंसर से निधन हो गया था। 54 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जानिए उनसे जुड़े कुछ रोचक किस्‍से...

    अपने करियर की शुरुआत नूतन ने अपनी मां की फिल्म बेटी से की थी, जो 1950 में आई थी। वह 1955 में आई फिल्म सीमा से जानी गईं। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। उनकी एक्टिंग का हर कोई कायल था। देवानंद, सुनील दत्त, राजकुमार के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

    जीते पांच फिल्मफेयर पुरस्कार

    अभिनय नूतन के खून में था। नूतन का जन्म फिल्म निर्देशक कुमारसेन समर्थ और अभिनेत्री शोभना समर्थ के घर हुआ था। उनकी एक बहन तनुजा है। नूतन और तनुजा ने अपनी मां की तरह एक्टिंग में करियर बनाया और दोनों ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। नूतन ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते। एक्ट्रेस के काम में इतनी ताकत थी कि उनके जाने के बाद जब फोर्ब्स ने साल 2013 में भारतीय सिनेमा की 25 सबसे सफल एक्टिंग परफॉर्मेंस की लिस्ट बनाई। इसमें नूतन का नाम भी शामिल था। देव आनंद के साथ नूतन की जोड़ी काफी हिट रही थी। उन्होंने साथ में 'पेइंग गेस्ट', 'मंजिल' और 'तेरे घर के सामने' जैसी हिट फिल्में दीं।

    शम्‍मी कपूर को हुआ था नूतन से प्‍यार

    पर्सनल लाइफ की बात करें तो नूतन के अफेयर की चर्चा शम्मी कपूर से हुई थी। शम्मी कपूर नूतन से प्यार करते थे। लेकिन ये प्यार शादी की मंजिल तक नहीं पहुंचा। नूतन ने 1959 में नौसेना अधिकारी रजनीश बहल से शादी की। इसके बाद उनके बेटे मोहनीश बहल का जन्म हुआ। हालांकि नूतन ने शादी के बाद फिल्में करने से मना कर दिया था। लेकिन उन्हें एक से बढ़कर एक रोल मिल रहे थे, इसलिए वह फिर से पर्दे पर छा गईं।

    खबरें और भी

    इस बात पर चढ़ गया था नूतन का पारा

    एक इंटरव्यू में नूतन ने संजीव कुमार से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया था। 1969 में नूतन संजीव कुमार के साथ देवी फिल्म कर रही थीं। इस दौरान जब वह सेट पर पहुंचीं तो उनकी नजर एक पत्रिका पर पड़ी। इसमें उनके और संजीव कुमार के अफेयर के बारे में लिखा था। यह देख नूतन को गुस्सा सांतवें आसमान पर चढ़ गया। एक बच्चे की मां बन चुकीं एक्ट्रेस को जब पता चला कि यह अफवाह खुद संजीव कुमार ने फैलाई है तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सेट पर ही संजीव कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था।

    मोहनीश नहीं देखते मां कि फिल्‍में

    कैंसर ने नूतन जैसी बेहतरीन एक्ट्रेस को हमसे छीन लिया। लेकिन उनके बेटे मोहनीश बहल ने बताया कि उनकी मां कैंसर में भी काफी पॉजिटिव थीं। वह बीमारी के दौरान भी हमें प्रोत्साहित करती थीं। मां के जाने के बाद मोहनीश अपनी फिल्में नहीं देखता। उनका कहना है कि फिल्म देखने के बाद उन्हें उनकी कमी खलेगी, इसलिए वह इससे दूर रहते हैं।