विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nutan की छोटी बहन रहीं सिनेमा की लेडी सुपरस्टार, 80 फिल्मों में किया काम, भांजी ने भी खूब कमाया नाम

Published: Wed, 26 Feb 2025 02:00 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 26 Feb 2025 02:06 PM (GMT+05:30)

Nutan का नाम हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेत्रियों में शामिल होता था। आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन बतौर ...और पढ़ें

एक्ट्रेस नूतन की छोटी बहन (फोटो क्रेडिट- गेट्टी इमेज)
एक्ट्रेस नूतन की छोटी बहन (फोटो क्रेडिट- गेट्टी इमेज)

HighLights

  1. फिल्मी बैकग्राउंड से आती थीं नूतन
  2. छोटी बहन ने भी खूब कमाया नाम
  3. नूतन की बहन ने 80 फिल्मों में किया काम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के कई सितारे ऐसे हैं, जिनका फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी रहा है। 50 के दशक दिग्गज अभिनेत्री रहीं नूतन (Nutan) भी उस परिवार से आती थीं, जिनके सदस्य फिल्म लाइन में काफी पॉपुलर थे। नूतन की मां सोभना समर्थ हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और डायरेक्टर रही थीं। जबकि उनके पिता कुमार सेन मराठी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर थे। 

लेकिन क्या आपको पता है कि नूतन की तरह उनकी छोटी बहन (Nutan Sister) ने भी सिनेमा में खूब नाम कमाया और 80 से अधिक फिल्मों में काम कर फैंस के दिलों को जीता। आइए इस लेख में जानते हैं कि वो अदाकारा कौन हैं। 

कौन हैं नूतन की छोटी बहन?

दिलीप कुमार और सुनील दत्त जैसे तमाम दिग्गजों के साथ काम करने वालीं नूतन की छोटी बहन ने भी धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की। चलिए अब आपका सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि नूतन की छोटी बहन कोई और नहीं बल्कि तनुजा हैं। 

ये भी पढ़ें- Meena Kumari के जीजा थे बड़े सुपरस्टार, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम, बेटे ने भी खूब कमाया नाम

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

जी तनुजा ने अपनी बड़ी बहन की तरह बतौर एक्ट्रेस सिनेमा में राज किया है। हिंदी सिनेमा से लेकर कई मराठी और बंगाली मूवीज में काम किया है। 81 वर्षीय तनुजा का नाम आज भी दिग्गज अभिनेत्रियों में शामिल होता है। मां और बहन से तनुजा के एक्टिंग का हुनुर निरासत में मिला है। 

80 से अधिक फिल्मों में किया 

1950 में आई फिल्म हमारी बेटी से तनुजा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद करीब 7 दशकों से वह फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस एक्टिव हैं। अब भी वह आपको कई मूवीज में काम करती हुई नजर आ जाएंगी। उनकी पॉपुलर फिल्में इस प्रकार हैं- 

  • बहारे फिर आएंगी

  • राजकुमारी

  • अनुभव

  • मेरे जीवन साथी

  • हाथी मेरे साथी

  • ज्वेल थीफ

  • इज्जत 

  • दो चोर

  • याराना

इस तरह की 80 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में तनुजा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा बिखेरा है। मराठी और बंगाली सिनेमा की मूवीज को मिला दिया जाए तो उनकी कुल फिल्में 100 के आंकड़े के पार पहुंच जाती हैं।

तनुजा की बेटी भी बड़ी सुपरस्टार 

दरअसल अपनी फैमिली की फिल्मी लेगेसी को आगे बढ़ाने का काम तनुजा की बेटियों ने भी किया है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें काजोल और तनिषा मुखर्जी शामिल हैं।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

काजोल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार मानी जाती हैं। वहीं दूसरी ओर तनिषा ने भी बतौर एक्ट्रेस शोहरत हासिल की है। बता दें कि काजोल नूतन की भांजी लगती हैं और उन्होंने अपनी मौसी की तरह कामयाबी हासिल की है।  

ये भी पढ़ें- बड़ी बहन Madhubala की तरह छोटी ने भी सिनेमा में किया था राज, ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।