Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nysa Devgan ग्रीस में रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ पार्टी करती आईं नजर, तस्वीर हुई वायरल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 03:46 PM (IST)

    Nysa Devgan Party Photo अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन आए दिन चर्चा में रहती हैं। उनके चर्चा में रहने की वजह कई बार उनका दोस्तों के साथ पार्टी ...और पढ़ें

    Nysa Devgan party with rumored boyfriend Vedant Mahajan and Orry in Greece. Photo-Instagram
    Nysa Devgan party with rumored boyfriend Vedant Mahajan and Orry in Greece. Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Nysa Devgan Party Photo: नीसा देवगन बी-टाउन की सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं, जो आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। स्टार कपल अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी नीसा अपने दोस्तों के साथ अक्सर पार्टी करती हुई दिखाई देती हैं। हाल ही में, उनकी एक और तस्वीर इंटरनेट पर आ गई है।

    ग्रीस में नीसा देवगन की पार्टी

    दरअसल, नीसा देवगन ग्रीस में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वह अपने दोस्तों के साथ एक क्लब में पार्टी करती दिखीं। उनके दोस्त वेदांत महाजन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक तस्वीर में अजय और काजोल की लाडली नीसा को वेदांत और ओरी (Orry) के साथ चिल करते हुए देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vedant Mahajan (@vedantmahajan10)

    फोटो में नीसा बहुत ग्लैमरस लग रही हैं। स्टार किड ने पार्टी के लिए स्ट्रैपलेस रेड ड्रेस पहनी है, जिसे उन्होंने एक नेकलेस से स्टाइल किया है। सॉफ्ट कर्ल हेयर, बोल्ड आईज और मिनिमल मेकअप में नीसा पार्टी वाइब्स दे रही हैं। इस पार्टी में सिंगर कनिका कपूर लाइव परफॉर्मेंस भी करती नजर आ रही हैं।

    लाइव परफॉर्मेंस के दौरान नीसा कनिका कपूर की फोटो क्लिक करती दिख रही हैं। वेदांत के द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

    किसे डेट कर रहीं नीसा देवगन?

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीसा देवगन, वेदांत महाजन को डेट कर रही हैं। नीसा और वेदांत कई बार पार्टीज में साथ देखे गए हैं। हालांकि, अभी तक उनकी तरफ से इस पर अभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। वेदांत लंदन और मुंबई में पार्टीज होस्ट करने के लिए जाने जाते हैं।

    खबरें और भी

    कौन हैं वेदांत महाजन?

    वेदांत महाजन एक इंडस्ट्रियलिस्ट हैं, जो अपने दो साथियों के साथ इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एमवीएम एंटरटेनमेंट चलाते हैं। वेदांत 25 साल के हैं और उनकी बी-टाउन के कई स्टार किड्स से अच्छी दोस्ती है। उनके द्वारा होस्ट की गई पार्टीज में जान्ह्ववी कपूर से लेकर शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान तक शामिल होते हैं।

    बात करें नीसा देवगन की तो वह अभी पढ़ाई कर रही हैं। 20 साल की नीसा ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहती हैं। एक बार इंटरव्यू में काजोल से पूछा गया था कि क्या नीसा इंडस्ट्री में आएंगी। इस पर काजोल ने साफ इनकार किया था। उनका कहना था कि नीसा का बॉलीवुड में आने का कोई प्लान नहीं है।