विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranbir Kapoor और श्रद्धा कपूर के गाने 'ओ बेदर्दिया' को मिला शिनचेन ट्विस्ट, देखें वायरल वीडियो

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 11 May 2023 08:59 PM (IST)

O Bedardeya Song Shin Chan Twist फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के सुपरहिट गाने ओ बेदर्दिया को एक आर्टिस्ट ने ...और पढ़ें

O Bedardeya Song Shin Chan Twist, ranbir kapoor
O Bedardeya Song Shin Chan Twist, ranbir kapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। O Bedardeya Song Shin Chan Twist: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर का गाना ओ बेदर्दिया काफी वायरल हुआ था। अब इसे शिनचेन की आवाज में एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट ने गाया है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की हाल ही में, फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। 

ओ बेदर्दिया को कार्टून शिनचैन की आवाज में गाया गया है

अब तू झूठी मैं मक्कार फिल्म के सुपरहिट गाने ओ बेदर्दिया को एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट ने कार्टून शिनचैन की आवाज में गाया है। यह इंटरनेट पर वायरल हो गया है। तू झूठी मैं मक्कार का निर्देशन लव रंजन ने किया था। इस फिल्म में बोनी कपूर, डिंपल कपाड़िया और अनुभव सिंह बस्सी की भी अहम भूमिका थी। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Sharma Voices 🎙️ (@akankshasharma.as)

वॉइस ओवर आर्टिस्ट आकांक्षा शर्मा ने अरिजीत सिंह के गाने को गाया

फिल्म के गाने को अब एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट आकांक्षा शर्मा ने अरिजीत सिंह के गाए हुए गाने को बेदर्दिया को शिनचैन ट्विस्ट के साथ गाया है। वीडियो में आकांक्षा शर्मा को कहते हुए सुना जा सकता है कि शिनचैन कोई सैड सॉन्ग कैसे गाएगा। इसके बाद वह उनकी आवाज में गाती है।

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Sharma Voices 🎙️ (@akankshasharma.as)

"ओ बेदर्दिया गाना शिनचैन वर्जन"

वीडियो शेयर करते हुए आकांक्षा शर्मा ने लिखा है, "ओ बेदर्दिया गाना शिनचैन वर्जन। क्या शिनचैन सैड सॉन्ग गा सकता है। वह भी मजेदार अंदाज में।" इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। कई लोगों ने उनके इस कलाकारी की सराहना भी की है। फिल्म का गाना काफी वायरल हुआ था। इसके चलते फैंस को यह भी काफी अच्छा लग रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Sharma Voices 🎙️ (@akankshasharma.as)

तू झूठी मैं मक्कार फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है

तू झूठी मैं मक्कार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की पहली कोलैबोरेशन है। यह फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। रणबीर कपूर इन दिनों एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है। वहीं, श्रद्धा कपूर स्त्री 2 में नजर आएंगी। इसमें राजकुमार राव भी होंगे। फिल्म को लेकर सभी उत्साहित है।