Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'नहीं दी कोई धमकी,' O Romeo पर हुसैन उस्तरा की बेटी ने फिर साधा निशाना, मेकर्स को लिया आड़े हाथ

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 07:01 PM (IST)

    O Romeo controversy: अभिनेता शाहिद कपूर की अपमकिंग फिल्म ओ रोमियो रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। जिसकी वजह हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख है। अब स ...और पढ़ें

    अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओ रोमियो में नजर आएंगे शाहिद कपूर

    2. रिलीज से पहले विवादों में आई ओ रोमियो

    3. हुसैन उस्तरा की बेटी ने मेकर्स पर साधा निशाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी लंबे समय बाद फिल्म ओ रोमियो के जरिए वापसी करने जा रही है। लेकिन रिलीज से पहले ओ रोमियो की मुसीबतें बढ़ गई हैं और ये मूवी विवादों में आ गई है। जिसकी वजह ओ रोमियो को मुंबई के गैंगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित होना बताया जा रहा है, इसका आरोप हुसैन की बेटी सनोबर शेख ने लगाया है। 

    अब हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर ने एक बार फिर से ओ रोमियो के मेकर्स पर निशाना साधा है और बताया है कि उन्होंने निर्माताओं को किसी भी तरह की धमकी नहीं दी है। पूरा मामला क्या है, इस लेख में विस्तार से जानते हैं- 

    ओ रोमियो को लेकर हुसैन उस्तरा की बेटी ने खोला मोर्चा

    हाल ही में हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन आरोपों का खंडन किया है उनके या परिवार की तरफ से ओ रोमियो फिल्म की टीम को किसी भी तरह कोई धमकी दी गई है। शेख ने कहा है-

    o romeo (1)

    यह भी पढ़ें- O'Romeo में गाली देने के लिए Farida Jalal ने रखी थी ये शर्त, सोच में पड़ गए थे 'हैदर' के डायरेक्टर

    ''हमने किसी को कई धमकी नहीं दी है। उन्होंने फिल्म में तथ्य के साथ छेड़छाड़ की है। हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि रिलीज से पहले ये फिल्म एक बार हमें दिखाई जाएगी, जबतक इस पर कोई जवाब नही आता, हमारी तरफ से केस चलता रहेगा। मेरे बाबा और सपना दीदी के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था, उन्होंने सिर्फ उन्हें ट्रेन किया था।

    खबरें और भी

    o romeo (2)

    वे दोनों भाई बहन की तरह थे। जबकि फिल्म में इन दोनों के रिश्ते को गलत तरीके से पेश किया है। मेरे पिता गैंगस्टर नहीं थे, उन्होंन समाज की भलाई के लिए काफी काम किए थे। मुझे ये बताया जाए कि फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि ये एक सच्ची घटना पर आधारित है। मैं पूछना चाहती हूं कि वह कौन सी घटना है। क्योंकि शाहिद का किरदार मेरा पिता से मिलता-जुलता है।'' 

    मालूम हो कि कुछ दिन पहले हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने ओ रोमियो के मेकर्स पर 2 करोड़ की मानहानि का केस दायर किया है और बताया है कि इस मूवी को बनाने से पहले मेकर्स ने उनसे इजाजत नहीं ली थी। 

    कब रिलीज होगी ओ रोमियो

    खबर ये भी है बढ़ते विवाद के चलते हाल ही में ओ रोमियो को ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी कैंसिल किया गया है। इसके अलावा गौर किया जाए मूवी की रिलीज डेट की तरफ तो 13 फरवरी 2026 को शाहिद कपूर की इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद कपूर की O Romeo, हुसैन उस्तरा की बेटी ने क्यों मांगा 2 करोड़ का हर्जाना?