'सब उनसे डरते हैं...' 20 साल तक Nana Patekar के साथ काम न करने को लेकर Vishal Bhardwaj ने तोड़ी चुप्पी
नाना पाटेकर ने ओ रोमियो (O'Romeo) में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने रिवील किया है कि आखिर क्यों 20 साल त ...और पढ़ें

नाना पाटेकर संग काम न करने पर बोले विशाल भारद्वाज। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) पिछले दो दशक से नाना पाटेकर (Nana Patekar) को जानते हैं, लेकिन 'ओ'रोमियो' से पहले उनके साथ कभी कोई फिल्म नहीं की।
'ओ' रोमियो' में नाना पाटेकर की एंट्री हुई और उनके चाहने वाले खुश हो गए। यहां तक कि दर्शकों और क्रिटिक्स ने भी अभिनेता की खूब तारीफ की। हाल ही में, फिल्म की स्टार कास्ट 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में आई।
क्यों नाना पाटेकर संग विशाल ने नहीं किया काम?
इस कॉमेडी शो में विशाल भारद्वाज ने बताया कि आखिर उन्होंने क्यों इतने सालों तक नाना पाटेकर के साथ कोई फिल्म नहीं की। उन्होंने कहा, "सच कहूं तो इसमें मेरी गलती है। मैं पहले कभी उनके पास ऐसा रोल लेकर नहीं गया था। नाना पाटेकर से सब बहुत डरते हैं, भले ही वह बहुत नरम दिल इंसान हैं। नाना मेरे साथ काम न करने से काफी नाराज रहे हैं।"
विशाल भारद्वाज ने आगे कहा, "वह मुझे कहीं भी पकड़ लेते और याद दिलाते कि वह नाना पाटेकर हैं, एक एक्टर हैं और पूछते कि मैं उन्हें कब कास्ट करूंगा। मुझे यह बहुत शर्मिंदगी भरा लगता था, लेकिन आखिरकार हमने साथ काम किया,और इसमें मुझे कुछ समय लगा।"
ओ'रोमियो का इवेंट छोड़कर चले गए थे नाना पाटेकर
बता दें कि 'ओ'रोमियो' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट बीच में ही छोड़कर नाना पाटेकर गुस्से से वहां से चले गए थे। वह इवेंट में टाइम पर पहुंच गए थे, लेकिन बाकी कास्ट एक घंटे लेट थी। नाना के यूं जाने पर विशाल ने कहा था कि वह स्कूल के सबसे शरारती बच्चे जैसे हैं जो लोगों को बुली भी करता है और एंटरटेन भी।
खबरें और भी
ओ'रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस वक्त 'ओ'रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। पहले दिन 9 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली फिल्म ने दो दिन में 24 करोड़ रुपये के ऊपर कारोबार कर लिया है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 45 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।