Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दाईजान से गाली बुलवा दी...' O'Romeo के टीजर में Farida Jalal के बोल्ड डायलॉग ने मचाई सनसनी

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 04:58 PM (IST)

    Farida Jalal In O'Romeo: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो की टीजर हाल ही में रिलीज हुआ। जिसमें 76 साल की एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने अपने बोल्ड डायलॉग ...और पढ़ें

    शाहिद कपूर की ओ'रोमियो का टीजर रिलीज

    शाहिद कपूर की ओ'रोमियो का टीजर रिलीज 

    HighLights

    1. शाहिद कपूर की ओ'रोमियो का टीजर रिलीज 

    2. फरीदा जलाल ने बोल्ड डायलॉग से बटोरी सुर्खियां 

    3. 13 फरवरी को रिलीज होगी ओ'रोमियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म O'Romeo (ओ रोमियो) का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसमें शाहिद खून से लथपथ नजर आ रहे थे। पोस्टर देखकर ही पता लग रहा था कि फिल्म में काफी वायोलेंस होगा। अब मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है।

    कैसा है टीजर?

    टीजर में शाहिद एक एंग्री यंग मैन के किरदार में हैं जो किसी के प्यार में पूरी तरह पागल है और उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। शाहिद के साथ टीजर में दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और तृप्ति डीमरी की झलक भी देखने को मिली। तृप्ति इसमें शाहिद की लव इंटरेस्ट का किरदार निभा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Tu Yaa Main Teaser: मौत के मुंह में जाने से कैसे बचेंगी शनाया कपूर? 'ओ रोमियो' से होगी सर्वाइवल थ्रिलर की टक्कर

    फरीदा जलाल ने किया दर्शकों को हैरान

    इन सबके बीच शाहिद के बाद अगर किसी किरदार ने सबका ध्यान खींचा तो वो है फरीदा जलाल। उनका पूरे टीजर में सिर्फ एक ही डायलॉग है लेकिन वो भी धांसू, टीजर रिलीज होते ही फरीदा का यह डायलॉग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस डायलॉग में फरीदा कहती हैं, 'इश्क में आशिक अगर तर जाए तो रोमियो, अगर मर जाए तो चू***'।'

     

    एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज से चौंके दर्शक

    फरीदा जलाल का यह डायलॉग सुनकर दर्शक हैरान रह गए, क्योंकि अब तक फरीदा जी ने सभ्य और सादे किरदार निभाए हैं। लेकिन उनका ये बोल्ड अंदाज देखकर दर्शक चौंक गए हैं और सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज की खूब चर्चा हो रही है। एक ने टीजर पर कमेंट किया, 'इन्होंने फरीदा जलाल से भी गाली दिलवा दी, अब तो फिल्म देखनी पड़ेगी'।

    खबरें और भी

    O Romeo को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है वहीं यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को थिएटर में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- O' Romeo Teaser: 'कमीने' जैसे दमदार लुक में शाहिद कपूर का कमबैक, प्यार के लिए सबकुछ दांव पर लगा देगा आशिक?