Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharana Das Passed Away: झरना दास का 77 वर्ष की आयु में निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी श्रद्धांजलि

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 02 Dec 2022 05:07 PM (IST)

    Jharana Das Passed Away उड़िया फिल्मों में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस झरना दास का निधन हो गया है। उनके निधन से फैंस में दुख की लहर है। कई राष्ट्रप ...और पढ़ें

    Jharana Das Passed Away: झरना दास का निधन हो गया है।
    Jharana Das Passed Away: झरना दास का निधन हो गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jharana Das Passed Away: लोकप्रिय उड़िया एक्ट्रेस झरना दास का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने श्री जगन्नाथ, नारी, आदिनामेघा, हिसाबनिकास, पूजाफूला, अभिनेत्री, मालाजाना और हीरानेल्ला जैसी फिल्मों में काम किया था। उनका निधन उड़ीसा के कटक में अपने आवास पर हुआ है। उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

    झरना दास राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले जयदेव पुरस्कार से भी सम्मानित थी

    झरना दास राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले जयदेव पुरस्कार से भी सम्मानित थी। यह पुरस्कार ओरिया फिल्म इंडस्ट्री में दिए योगदान के लिए दिया जाता है। वह आयु से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थी। उनका निधन गुरुवार की रात हुआ था। झरना दास के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुख जताया है।

    यह भी पढ़ें:  Urvashi Rautela को एयरपोर्ट पर स्किन टाइट कपड़ों में किया गया स्पॉट, ट्रोल्स ने कहा- मिस पंत...

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झरना दास के निधन पर दुख जताया है

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'सदाबहार उड़िया एक्ट्रेस झरना दास के निधन की बात सुनकर दुखी हूं। उड़िया फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखूंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी ओर से श्रद्धांजलि।' उड़ीसा के मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि झरना का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'उन्होंने स्टेज पर कई दमदार परफॉर्मेंस दी है। उनकी फिल्मों के जरिए वह हमेशा याद की जाएगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

    '

    यह भी पढ़ें: Charu Asopa पर राजीव सेन ने लगाए नए आरोप, कहा- बेटी का यूट्यूब व्यूज के लिए कर रही हैं दुरुपयोग

    झरना दास का अंतिम संस्कार गोराकबार में किया जाएगा

    गौरतलब है कि झरना दास का अंतिम संस्कार गोराकबार में किया जाएगा। उनका जन्म 1945 को हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1960 में की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थी। झरना दास ने ऑल इंडिया रेडियो में बताओ चाइल्ड आर्टिस्ट अनाउंसर भी काम किया था। उन्होंने असिस्टेंट स्टेशन डायरेक्टर के पद पर भी काम किया है। झरना दास क्लासिकल डांसर थी। 2016 में उन्हें गुरु केलुचरण महापात्रा अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। उड़िया सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के सेक्रेटरी प्रीतम दास ने उन्हें बहुत ही विनम्र महिला बताया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब फिल्मों में महिलाओं को काम करने पर विरोध किया जाता था, उन्होंने इन सभी बातों को पीछे छोड़कर अपने करियर में नई ऊंचाइयां दी है। इस बीच उड़िया फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने झरना दास के निधन पर दुख जताया है।

    खबरें और भी