Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kartik Aaryan की 'भूल-भुलैया 3' में हुई Vidya Balan की एंट्री, एक बार फिर 'मंजुलिका' अवतार में नजर आएंगी एक्ट्रेस

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 07:08 PM (IST)

    Bhool Bhulaiyaa 3 Vidya Balan फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) की घोषणा साल 2023 में हुई थी। जब से मेकर्स ने इस फिल्म का एलान किया था जब से फैं ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन और विद्या बालन (Photo Instagram)
    कार्तिक आर्यन और विद्या बालन (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Bhool Bhulaiyaa 3 Vidya Balan: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की घोषणा साल 2023 में हुई थी। जब से मेकर्स ने इस फिल्म का एलान किया था, जब से फैंस के लिए इसका जबरदस्त बज बना हुआ है।

    आए दिन फिल्म की हीरोइन को लेकर नई-नई अपडेट्स भी आते रहे है। वहीं अब एक लंबे इंतजार के बाद फिल्म के हीरो यानी कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने फिल्म की हीरोइन के इन सवालों पर  विराम लगा दिया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर हीरोइन को लेकर घोषणा कर दी है।

    यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiya 3: कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करने को तैयार तृप्ति डिमरी, 'भूल भुलैया 3' की स्टार कास्ट हुई फाइनल?

    विद्या बालन आएंगी नजर

    कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) में कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) की एंट्री हो गई है। जी हां, एक्टर ने खुद बताया कि फिल्म में OG मंजुलिका यानी विद्या बालन (Vidya Balan) नजर आने वाली है। भूल-भुलैया 3 में विद्या बालन लीड रोल में नजर आएंगी. उनके साथ कार्तिक आर्यन 'रूह बाबा' के किरदार में होंगे।

    विद्या बालन ने किया रिप्लाई 

    कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस ने भी वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,  मेरे ढोलना... आ रही है वापस, आपकी मंजुलिका, इस बार रूह बाबा कार्तिक आर्यन के साथ। 

    फिर मंजुलिका बनकर डराने आ रही हैं विद्या

    एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, और ऐसा हो रहा है OG मंजुलिका भूलभुलैया की दुनिया में वापस आ रही हैं। @balanvidya का स्वागत करते हुए बेहद रोमांचित हूं। 

    जानें कब होगी रिलीज

    'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) में विद्या बालन की एंट्री के साथ-साथ फिल्म कब रिलीज हो रही है। इसका भी खुलासा कर दिया है। ये फिल्म साल 2024 की दिवाली पर रिलीज होने जा रही है। इस दिवाली पर्दे पर कार्तिक आर्यन का जादू चलने वाला है। 

    खबरें और भी

    कब शुरू होगी शूटिंग

    यह भी पढे़ं- Bhool Bhulaiyaa 3: 'रूह बाबा' बनकर लौटेंगे Kartik Aaryan, इस दिन शुरू होगी 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग

     बीते दिनों फिल्म की शूटिंग को लेकरअपडेट सामने आया था। कहा गया था कि इसी साल मार्च के महीने से कार्तिक शूटिंग शुरू करेंगे। अब कार्तिक के साथ-साथ विद्या भी मार्च में फिल्म की शूटिंग कर सकती हैं।