विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Om Puri ने प्रेग्नेंसी में बीवी को दिया था धोखा, अफेयर का राज खुलने के बाद भी नहीं देना चाहती थी तलाक

Published: Thu, 10 Apr 2025 06:45 PM (IST)

सिनेमा लवर्स की जुबां पर ओम पुरी (Om Puri) की फिल्मों के डायलॉग रहते हैं। मूवीज के अलावा दिवंगत अभिनेता ...और पढ़ें

ओम पुरी ने पत्नी को दिया था धोखा (Photo Credit- IMDB)
ओम पुरी ने पत्नी को दिया था धोखा (Photo Credit- IMDB)

HighLights

  1. ओम पुरी की पर्सनल लाइफ चर्चा में रहती थी
  2. एक्टर की पहली पत्नी सीमा कपूर ने कई राज खोले
  3. ओम पुरी संग तलाक की वजह पर तोड़ी चुप्पी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टार्स की लव लाइफ की चर्चा भी बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर सुनने को मिलती है। चाहे फिर सेलेब्स दुनिया को अलविदा कह चले ही क्यों ना जाए, लेकिन उनके अफेयर से जुड़े रोचक किस्से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दिवंगत अभिनेता ओम पुरी (Om Puri) भी अफेयर को लेकर चर्चा में रहते थे। उनकी पहली पत्नी सीमा कपूर (Seema Kapoor) थी। अब उन्होंने खुद अपने टूटे रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ओम पुरी कॉमेडी जॉनर की फिल्मों में बेहतरीन काम कर चुके हैं। इसके अलावा, सीरियस किरदारों की जरूरत को भी उन्होंने बखूबी पूरा किया है। साल 2017 में वह दुनिया को अलविदा कह चले गए, लेकिन उनकी फिल्मों को आज भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। फिल्मों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय रही है। पहली पत्नी से अलग होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी नंदिता पुरी से की।

एक्टर की पहली पत्नी ने किया खुलासा

ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर, जो एक्टर अन्नू कपूर की बहन भी हैं। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में ओम पुरी संग अपने रिश्ते से लेकर तलाक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तो उनके एक्स हसबैंड का अफेयर चल रहा था।

ये भी पढ़ें- फीस भरने के नहीं थे पैसे, पिता पर था चोरी का इल्जाम, बचपन में Om Puri ने देखे बेबसी के दिन

सीमा ने इस बारे में बात करते हुए बताया,

सब कुछ बिल्कुल सही चल रहा था, लेकिन ओम पुरी की मुलाकात फिल्म सिटी ऑफ जॉय के दौरान पत्रकार नंदिता पुरी से हुई और इसके बाद से ही हमारी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। मेरे कई करीबी दोस्त इस बारे में जानते थे, लेकिन उन्होंने मुझे नहीं बताया।

ओम पूरी ने फोन कर दी थी अफेयर की जानकारी

दिवंगत अभिनेता ओम पुरी ने अफेयर की जानकारी खुद अपनी पत्नी सीमा को दी थी। इस बारे में उन्होंने बताया कि 'जब मैं दिल्ली में थी, उस समय ओम ने फोन करके खुद इस बारे में बताया कि वह किसी और को डेट कर रहे हैं। मैं तब भी अपना रिश्ता बचाना चाहती थी, क्योंकि मैं प्रेग्नेंट थी। उनके मुंबई लौटने के बाद सभी चीजें सामान्य लग रही थी, लेकिन मुझे उनके सामान से लव लेटर मिला और जिसे देखकर मेरा दिल टूट गया।'

Photo Credit- IMDB

सीमा इसके बाद भी अपने पति ओम पुरी से तलाक नहीं चाहती थी। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी भी तलाक नहीं चाहा, अफेयर के बाद भी नहीं। उस समय मैं रिश्ता संभालना चाहती थी, क्योंकि मैं मां बनने वाली थी।'

अन्नू कपूर ले जाना चाहते थे ओम पूरी को कोर्ट

सीमा कपूर का कहना है कि बाद में उनका रिश्ता इतना खराब हो गया था कि उनके भाई अन्नू कपूर एक्टर ओम पूरी को कोर्ट तक ले जाना चाहते थे। सीमा को गुजारे भत्ते के रूप में 6 लाख रुपये दिए गए, लेकिन जब उनका बच्चा नहीं रहा, तो 25 हजार रुपये भेजे, जिन्हें लेने से सीमा ने मना कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Shyam Benegal की 'भारत एक खोज' ने इन कलाकारों को दिया जन्म, आज कहलाते हैं अभिनय के महारथी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।