विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कभी ट्रेन ड्राइवर बनना चाहता था यह दिग्गज अभिनेता, जानें ओम पुरी से जुड़ी 10 ख़ास बातें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sat, 06 Jan 2018 08:05 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jan 2018 07:36 AM (IST)

ओम पुरी अपने अंतिम समय तक अपने काम और शब्दों को लेकर निडर रहे।

कभी ट्रेन ड्राइवर बनना चाहता था यह दिग्गज अभिनेता, जानें ओम पुरी से जुड़ी 10 ख़ास बातें
कभी ट्रेन ड्राइवर बनना चाहता था यह दिग्गज अभिनेता, जानें ओम पुरी से जुड़ी 10 ख़ास बातें

मुंबई। पिछले साल 6 जनवरी को ही ओम पुरी साहब के निधन ने देश को चौंका दिया था। ओम पुरी ने 66 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कहा, ज़ाहिर है उनमें अभी बहुत सारा सिनेमा बाकी था! पिछले साल वो अपनी पहली पत्नी सीमा कपूर की फ़िल्म 'मि. कबाड़ी' में आखिरी बार नज़र आये थे। ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1951 को पटियाला पंजाब में पंजाबी खत्री परिवार हुआ था। आइये उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें।

लगता है जैसे ओम पुरी को अपनी मौत का अंदाजा हो गया था? क्योंकि मौत से कुछ रोज़ पहले ही इस कलाकार ने एक इंटरव्यू में खुद कहा कि मेरे जाने के बाद मेरा योगदान याद किया जाएगा। ओम पुरी ने 23 दिसंबर, 2016 को एक होटल में एक समाचार एजेंसी को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था, "मेरे दुनिया छोड़ने के बाद, मेरा योगदान दिखेगा और युवा पीढ़ी में विशेष रूप से फ़िल्मी छात्र मेरी फ़िल्में जरूर देखेंगे'। समानांतर सिनेमा से लेकर व्यावसायिक सिनेमा में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके ओम पुरी ने उस बातचीत में कहा, "मेरे लिए वास्तविक सिनेमा 1980 और 1990 के दशक का था, जब श्याम बेनेगल, गोविंद निहलानी, बासु चटर्जी, मृणाल सेन और गुलजार जैसे फ़िल्म -निर्देशकों ने उल्लेखनीय फ़िल्में बनाईं'। यह उनका आखिरी इंटरव्यू था।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला इस वजह से हैं चर्चा में, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें

बचपन में ओम पुरी जिस घर में रहते थे उसके पीछे एक रेलवे यार्ड था। रात के समय ओम घर से भागकर ट्रेन में सोने चले जाते थे। उन्हें ट्रेन से बड़ा लगाव था। इसीलिए वो बड़े होकर ट्रेन ड्राइवर बनना चाहते थे। ओम पुरी ने बचपन में काफी वक़्त अपनी नानी और मामा के साथ गुज़ारा। वहां उन्हें कुछ कड़वे अनुभव भी हुए। बहरहाल, वहीं रहते हुए उनका रुझान अभिनय की तरफ मुड़ा।

ओम पुरी ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के एल्युमनी की लिस्ट में भी जगह बनाई जहां एक्टर नसीरुद्दीन शाह उनके सहपाठी हुआ करते थे। ओम पूरी के मुताबिक वो शुद्ध शाकाहारी थे लेकिन नसरुद्दीन शाह ने उन्हें नॉन वेज खाना सिखाया। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और दोनों ने एक साथ कई फ़िल्मों में काम भी किया है।

ओम पुरी ने साल 1976 में मराठी फ़िल्म 'घासीराम कोतवाल' से डेब्यू किया। ओम पुरी को फ़िल्म 'आरोहण' और 'अर्ध सत्य' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड भी मिला और एक इंटरव्यू के दौरान ओम पुरी ने कहा, 'अमिताभ बच्चन महान एक्टर हैं और मैं उनका शुक्रगुजार हूं क्योंकि उन्होंने 'अर्ध सत्य' फ़िल्म करने से इंकार कर दिया था।'

ओम पुरी बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी लगातार सक्रिय रहे। साल 1988 में ओम पुरी ने दूरदर्शन की मशहूर टीवी सीरीज 'भारत एक खोज' में कई भूमिकाएं निभायी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

ओम पुरी ने दो शादियां की थीं। उनकी दूसरी वाइफ नंदिता पूरी ने उनकी बायोग्राफी 'Unlikely Hero ' का विमोचन 23 नवंबर 2009 को किया।

ओम ने अपने कैरियर में 'मिर्च मसाला' ' धारावी' ,अर्ध सत्य' 'गुप्त' 'माचिस ' 'धूप' जैसी बेहतरीन हिंदी फ़िल्मों के साथ-साथ अंग्रेजी और अन्य भाषाओं की फ़िल्में भी की हैं। ओमपुरी ऐसे अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने इंटरनेशल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है। 'ईस्ट इज ईस्ट', 'सिटी ऑफ ज्वॉय', 'वुल्फ', 'द घोस्ट एंड डार्कनेस' जैसी हॉलीवुड फ़िल्मों में भी उन्होंने अपने उम्दा अभिनय की छाप छोड़ी है।

पिछले साल सलमान ख़ान की फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' में भी नज़र आने वाले ओम पुरी ने हॉलीवुड एनिमेशन फ़िल्म 'जंगल बुक' में बघीरा नामक किरदार को अपनी आवाज भी दी थी जिसे खासा पसंद किया गया। उन्हें वर्ष 1990 में भारत के चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की फ़िल्म 'पैड मैन' के रिलीज़ डेट में बदलाव, अब 26 जनवरी नहीं इस दिन होगी रिलीज़

वर्ष 2004 में उन्हें ब्रिटिश फ़िल्म उद्योग की सेवाओं के लिए ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर का मानद अधिकारी बनाया गया था। फ़िल्मों की उनकी उनकी यात्रा हमेशा शानदार रही है। उनके साथ निजी जीवन और सार्वजनिक जीवन में भी कई विवाद जुड़े रहे। लेकिन, यह भी सच है कि ओम पुरी अपने अंतिम समय तक अपने काम और शब्दों को लेकर निडर रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।