Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Om Puri Hollywood Movies: विदेशी फिल्मों में भी खूब चमके ओम पुरी, टॉम हैंक्स के सामने दिखाया अभिनय का दम

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 06:00 PM (GMT+05:30)

    Om Puri Hollywood Movies ओम पुरी ने नब्बे के दौर में कई विदेशी फिल्मों में काम किया था। इनमें कुछ अमेरिकन तो कुछ ब्रिटिश प्रोडक्शन की फिल्में थीं। इन ...और पढ़ें

    Om Puri Death Anniversary Veteran Actor Worked in These Hollywood Film. Photo- Mid Day, Screenshots, Twitter
    Om Puri Death Anniversary Veteran Actor Worked in These Hollywood Film. Photo- Mid Day, Screenshots, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा का बिजनेस भले ही कुछ सितारों के स्टारडम पर निर्भर रहा हो, मगर कला जगत में इसकी धाक जिन कलाकारों की वजह से जमी, उनमें ओम पुरी का नाम भी शामिल है। अपने अभिनय और किरदारों से हिंदी सिनेमा को मजबूत करने वाले ओम पुरी की माया नगरी में शुरुआत भले ही धीमी रही हो, मगर अपनी अदाकारी से उन्होंने जो मुकाम हासिल किया, उसका कोई मुकाबला नहीं।

    ओम पुरी उन कलाकारों में भी शामिल हैं, जिन्होंने अंग्रेजी फिल्मों में भी जमकर काम किया और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले गये। ओम पुरी ने विश्व सिनेमा के कुछ कद्दावर कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। 6 जनवरी को वेटरन एक्टर की पुण्य तिथि पर नजर डालते हैं उनकी हॉलीवुड फिल्मों पर- 

    गांधी से हुई विदेशी फिल्मों की शुरुआत

    विदेशी प्रोडक्शंस में ओम पुरी के करियर की शुरुआत 1982 में आयी गांधी फिल्म से हुई थी। रिचर्ड एटनबरो निर्देशित महात्मा गांधी की बायोपिक में बेन किंग्सले ने गांधी जी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में कई भारतीय कलाकारों ने छोटे-बड़े किरदार निभाये थे। ओम पुरी ने फिल्म में एक दंगाई नहारी का रोल निभाया था। 

    यह भी पढ़ें: Black Panther 2 OTT Release Date- जानें- कब और कहां देख सकते हैं मारवल की 'ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर'?

    (Photo- YouTube screenshot)

    अंग्रेजी फिल्मों के नाम रहा नब्बे का दशक

    1992 में आयी अंग्रेजी फिल्म सिटी ऑफ जॉय में ओम पुरी एक किसान हजारी पाल के रोल में दिखे थे। इस फिल्म का निर्देशन रोनाल्ड जोफ ने किया था। इसकी कहानी डोमिनिक लेपियर के इसी नाम से आये नॉवल पर आधारित थी। शबाना आजमी उनकी पत्नी के रोल में थीं। इस फिल्म में उन्होंने अमेरिकन एक्टर पैट्रिक स्वेज के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। 1994 में आयी द बर्निंग सीजन में ओम पुरी ने राउल जूलिया के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। यह पर्यावरणविद चीको मेंडिस की बायोपिक थी। फिल्म में उन्होंने राजीव शर्मा नाम का किरदार निभाया था।

    खबरें और भी

    1994 में ही आयी अमेरिकन रोमांटिक हॉरर फिल्म वुल्फ में ओम पुरी ने डॉ. विजय अलेजाइस नाम का किरदार निभाया था। इस फिल्म में जैक निकलसन और मिशेल फीफर लीड रोल्स में थे। 1996 में आयी हिस्टोरिकल एडवेंचर फिल्म द घोस्ट एंड द डार्कनेस में ओम पुरी ने अब्दुल्लाह नाम का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में हॉलीवुड के दिग्गज माइकल डगलस, डॉम विलकिन्सन और वाल किल्मर जैसे कलाकार लीड रोल्स में थे। 

    1997 में आयी ब्रिटिश फिल्म माइ सन द फैनेटिक उन्होंने परवेज नाम का लीड रोल निभाया था। फिल्म में रेचल ग्रिफिथ्स ने प्रोस्टिट्यूट का किरदार निभाया था, जो परवेज की दोस्त है। 1998 में ओम पुरी अमेरिकन-कनाडाई फिल्म सच अ लॉन्ग जर्नी में नजर आये। इस फिल्म में रोशन सेठ, सोनी राजदान, नसीरूद्दीन शाह जैसे कलाकारों ने भी काम किया था।

    ओम पुरी की सबसे चर्चित अंग्रेजी फिल्म ईस्ट इज ईस्ट है। 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में लिंडा बेसेट ने फीमेल लीड रोल निभाया था। इसका सीक्वल 2010 में रिलीज हुआ था। ओम पुरी एक बार फिर लिंडा बेसेट के साथ नजर आये। ओम पुरी ने जॉर्ज खान के पाकिस्तानी मुस्लिम का रोल निभाया था, जो ब्रिटेन में रहता है। ओम पुरी का अंग्रेजी फिल्मों का सफर नयी सदी में भी जारी रहा।

    टॉम हैंक्स के साथ शेयर किया स्क्रीन स्पेस

    2001 में ओम चार ब्रिटिश फिल्मों में अहम भूमिकाओं में नजर आए। 2003 में ब्रिटिश फिल्म कोड 46 में उन्होंने खास किरदार निभाया। 2007 में आयी उनके करियर की सबसे खास हॉलीवुड फिल्म चार्ली विल्संस वार। माइक निकोल्स निर्देशित फिल्म की लीडस्टार कास्ट में टॉम हैंक्स, जूलिया रॉबर्ट्स जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे।

    यह अमेरिकन राजनेता चार्ली विल्सन की बायोपिक है, जिसमें ओम पुरी ने पाकिस्तान के प्रेसीडेंट जिया उल हक का रोल निभाया था। 2014 में ओम पुरी तब सुर्खियों में आये, जब उन्होंने आइकॉनिक ब्रिटिश एक्ट्रेस हेलेन मिरेन के साथ द हंड्रेड फुट जर्नी में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन लेसी हैलस्ट्रॉम ने किया था। संगीत एआर रहमान का था।

    यह भी पढ़ें: Most Awaited Sequels Of 2023- स्क्विड गेम से हाउस ऑफ द ड्रैगन तक, इन सीरीज के अगले सीजनों का बेसब्री से इंतजार