Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OMG 2 Advance Booking Collection: 'गदर 2' के सामने 'ओह माय गॉड 2' के छूटे पसीने, सिर्फ बिकी इतनी टिकट

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 03 Aug 2023 10:11 PM (IST)

    OMG 2 Advance Booking Collection अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ओह माय गॉड-2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। पंकज त्रिपाठी की सोशल ड्रामा फिल्म के ट्रेलर रिली ...और पढ़ें

    Omg 2 Advance Booking Collection Akshay Kumar Pankaj Tripathi and Yami Gautam Starrer Film Lags Behind Gadar 2/Instagram
    Omg 2 Advance Booking Collection Akshay Kumar Pankaj Tripathi and Yami Gautam Starrer Film Lags Behind Gadar 2/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। OMG 2 Advance Booking Collection: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर इस बार बहुत बड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। 'गदर-2' और 'ओह माय गॉड-2' दोनों फिल्में सेम दिन पर रिलीज हो रही है। ये दोनों ही फिल्में बिल्कुल अलग जॉर्नर की हैं।

    सनी देओल की फिल्म जहां एक्शन फिल्म है, तो वहीं अक्षय की फिल्म सोशल ड्रामा है। दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं।

    हालांकि, एक तरफ जहां सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' सॉलिड बिजनेस कर रही है, तो वहीं एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड-2' की हालत खस्ता हो चुकी है।

    पहले दिन 'ओह माय गॉड-2' की बिकी सिर्फ इतनी टिकट

    2 अगस्त यानी कि बुधवार को अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय गॉड-2' की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग के पहले दिन ओह माय गॉड 'गदर 2' के मुकाबले फुस्स साबित हुई।

    सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की सोशल ड्रामा फिल्म की ओपनिंग डे पर महज 0.5K यानी कि महज 500 टिकट बिकी है। 500 टिकट बिकने के साथ इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन महज 2 लाख तक हुआ है, जो गदर 2 की पहले दिन की एडवांस बुकिंग के मामले में अभी बहुत ही पीछे है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    बुक माय शो पर भी 'गदर 2' को करीब 181.5 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं, जबकि ओह माय गॉड-2 को 56.6 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं।

    खबरें और भी

    OMG 2 का आज ही रिलीज हुआ ट्रेलर

    आपको बता दें कि ओह माय गॉड 2 की एडवांस बुकिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही ओपन हो चुकी थी। अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर 'एडल्ट एजुकेशन' के बारे में बताती इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 11 अगस्त को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।