विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG 2: बॉलीवुड फिल्मों में जब कलाकार बने 'भगवान', अक्षय कुमार से अमिताभ बच्चन तक ने निभाये पौराणिक किरदार

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Wed, 09 Aug 2023 10:52 PM (IST)

OMG 2 अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म ओह माय गॉड 2 से जल्दी ही सिनेमाघरों एंट्री करने वाले हैं। एक्टर ...और पढ़ें

Actors who played the role of god in movies. Photo- Screenshot
Actors who played the role of god in movies. Photo- Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। अक्षय फिल्म में भगवान शिव के गण का किरदार निभा रहे हैं, जो एक केस में पंकज के किरदार की मदद करने नंदी के साथ आते हैं। फिल्म अपने विषय के कारण विवादों में भी रही है। सेंसर बोर्ड में फंसी रही। पहले कहा गया था कि अक्षय फिल्म में भगवान शिव के किरदार में हैं, जिसे बदलकर गण का कर दिया गया है।

बहरहाल, ऐसे बहुत से एक्टर हैं, जिन्होंने ऐसी फिल्मों में माइथोलॉजिकल किरदार निभाये हैं, जिनकी कहानी पौराणिक नहीं होती, बल्कि आधुनिक सेटअप में दिखायी गयी है।

कादर खान

दिवंगत कादर खान ने फिल्मों में संवाद लेखन से लेकर अभिनय तक में अपना हुनर दिखाया। कभी विलेन बने तो कभी कॉमिक किरदारों से हंसाया। कादर खान ने माइथोलॉजिकल कैरेक्टर भी निभाये हैं। 90 के दौर में एक फिल्म आयी थी- तकदीरवाला, जिसमें वेंकटेश ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में कादर यमराज और असरानी चित्रगुप्त के रोल में नजर आये थे।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई यादगार रोल निभाये हैं। शायद ही कोई ऐसा किरदार हो, जिसमें बिग बी नजर ना आये हों। अभिनय के शहंशाह 2008 में आयी गॉड तुसी ग्रेट हो फिल्म में भगवान के रोल में नजर आये थे। हालांकि, भगवान बनने के लिए उन्होंने सूट-बूट ही पहना। इस फिल्म में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ने लीड रोल निभाये थे। गॉड तुसी ग्रेट हो, ब्रूस ऑलमाइटी से प्रेरित थी।

संजय दत्त

क्या आप जानते हैं कि संजय दत्त भी पर्दे पर भगवान बन चुके हैं? फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी! में वह यमराज की भूमिका में नजर आए थे, लेकिन यहां उनका रूप डराने वाला नहीं, बल्कि नरमदिल वाला था, जिनका अपना स्वैग था। फिल्म में संजय दत्त के साथ शाहिद कपूर लीड रोल में दिखे थे।

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर ने फिल्म थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में आधुनिक तरह के भगवान की भूमिका निभाई थी। यह भगवान चार अनाथ बच्चों की पुकार सुनकर उनकी जिंदगी सुधारने के लिए एक परी को भेजते हैं। परी की भूमिका रानी मुखर्जी ने निभाई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान और अमीषा पटेल लीड किरदार में नजर आए थे।

अजय देवगन

अक्सर पुलिस ऑफिसर के किरदार में धूम मचाने वाले अजय देवगन ने थैंक गॉड में चित्रगुप्त का किरदार निभाया था। इस सोशल कॉमेडी ड्रामा में सिद्धार्थ मल्होत्रा पैरेलल लीड रोल में थे। यह किरदार, सिद्धार्थ के किरदार को गलतियों का एहसास करवाता है।

अक्षय कुमार

OMG 2 के पहले पार्ट OMG में अक्षय कुमार भगवान कृष्ण बने थे, जो परेश रावल की मदद के लिए इंसानी रूप लेकर आते हैं। ओ एम जी की कहानी के जरिए अंधविश्वासों के खिलाफ संदेश दिया गया था।