20 साल पुराने इस कल्ट 'आइटम सॉन्ग' ने ब्राजील में मचाया गदर, बॉलीवुड गाने पर थिरक रहीं 'गोरी हसीनाएं'
इंडियन आइटम सॉन्ग्स की पॉपुलैरिटी विदेशों तक फैली है, इसका सबूत सोशल मीडिया पर मिल जाता है। दरअसल एक 20 साल पुराने गाने पर ब्राजीलियन हसीनाओं का डांस ...और पढ़ें

ब्राजील में वायरल हुआ ये आइटम सॉन्ग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों के तो विदेश में कई दीवाने हैं लेकिन गानों का एक अलग ही क्रेज विदेशों में देखने को मिलता है। वहीं दूसरे देश के लोगों के भारतीय गानों पर थिरकते हुए देखना देसी लोगों को काफी पसंद आता है।
सोशल मीडिया पर छाया ब्राजीलियन हसीनाओं का डांस
एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त छाया हुआ है जिसमें लड़कियों का एक ग्रुप एक इंडियन सॉन्ग पर शानदार डांस कर रहा है। इंटरनेट पर इनके डांस को खूब देखा जा रहा है वहीं लोग सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिर ब्राजील में यह गाना इतना पॉपुलर क्यों है?
यह भी पढ़ें- Aishwarya-Abhishek का 23 साल पुराना रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर वायरल, जमकर रील बना रहे लोग
गाने का म्यूजिक है शानदार
यह गाना 20 साल पहले आया था लेकिन आज भी लोग इसे सुनकर अपने पैर थिरकाने को मजबूर हो जाते हैं। इस गाने की बीट, लिरिक्स और म्यूजिक इतना शानदार है कि कोई भी बिना डांस किए नहीं रह सकता।
कौन सा है ये गाना?
जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है 2006 में आई फिल्म ओंकारा का गाना बीड़ी जलई ले (Beedi Jalaile)। इस गाने में बिपाशा बसु, सैफ अली खान और विवेक ओबेरॉय को फीचर किया गया था। यह गाना आज भी शादी-पार्टियों में बजाया जाता है और लोग इस पर वाइब करते हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई तबाही
लेकिन इस गाने का क्रेज सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि इसकी सीमा के पार भी है खासकर ब्राजील में। सोशल मीडिया पर इस गाने पर लड़कियों के एक ग्रुप का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये विदेशी हसीनाएं इस गाने पर जमकर थिरक रही हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ भी हो रही है।
-1773748852887.jpg)
ब्राजील में क्यों फेमस है यह गाना?
दरअसल ब्राजील की एक वेब सीरीज Caminho Das Indias इस गाने को पॉपुलर बनाने की वजह है। 2009 में आई इस सीरीज के ओपनिंग सॉन्ग के रूप में बीड़ी जलई ले गाने का इस्तेमाल होता था। यह गाना हर एपिसोड की शुरुआत में बजता था इसीलिए ब्राजील में इस गाने को सालों से सुनते आ रहे हैं। यही वजह है कि वहां इस गाने की पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है।
बीड़ी जलई ले (Beedi Jalaile) गाना 2006 में आई फिल्म ओंकारा (Omkara) का है, जिसमें सैफ अली खान, अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय और करीना कपूर ने अहम किरदार निभाए थे। वहीं यह गाना बिपाशा बसु (Bipasha Basu) पर फिल्माया गया था। वहीं इसे सुनिधी चौहान और सुखविंदर सिंह ने गाया था।